September 18, 2026 04:22:30
विवाद में एसई प्रवीण सिंगला - बिना चार्ज, बिना वर्क आर्डर विधायक को साथ ले कर दिया 2.5 करोड़ी सड़क क

विवाद में एसई प्रवीण सिंगला - बिना चार्ज, बिना वर्क आर्डर विधायक को साथ ले कर दिया 2.5 करोड़ी सड़क का उद्घाटन

Feb13,2023 | Yashpal Sharma | Ludhiana

पहले कांग्रेस और अब आम आदमी पार्टी की सरकार में भी नियमों की सरेआम धज्जियां उड़ती दिखाई दे रही हैं। बीते शुक्रवार को पूर्वी विधानसभा के तहत आती चंडीगढ़ रोड 32 सेक्टर से ताजपुर रोड की जिस सड़क का उद्घाटन हल्का विधायक स. दलजीत सिंह गरेवाल की ओर से किया गया, उसके निर्माण का अभी तक वर्क आर्डर निगम ने जारी नहीं किया है, लेकिन इसके बावजूद इस सड़क का उद्घाटनी पत्थर मौके पर लगाकर वाह वाही लूटने को उद्घाटन कर दिया गया। इस पूरे एपिसोड में हैरानी की बात यह भी रही कि मौके पर एक ऐसे एसई (प्रवीण सिंगला) की मौजूदगी रही, जिसके पास इस जोन का चार्ज तक नहीं है। बिना चार्ज के ही यह उद्घाटन कार्यक्रम में उनकी मौजूदगी सवालों के घेरे में आ गई है। उनकी इस मौजूदगी को कुछ लोग उनकी इस वर्क में इन्वेस्टमेंट तो कुछ उनके आम आदमी पार्टी में शामिल होने तो कुछ एमएलए के आगे अपने नंबर बनाने से जोड़ रहे हैं। लेकिन इस बात से भी इनकार नहीं किया जा सकता कि एसई प्रवीण सिंगला की आत्मा कहीं ना कहीं जोन बी के इर्द-गिर्द घूमती दिखाई दी है यही कारण है कि जेई के पद से अपने कैरियर की शुरुआत करने वाले प्रवीण सिंगला की अब तक की आधी से अधिक नौकरी एसई बनने तक जोन बी में ही रही है और अब भी वे इस जोन का चार्ज चार्ज लेने को आतुर है। कहा यह भी जा रहा है कि इसी को मोगा से लुधियाना नगर निगम में ट्रांसफर करवाने में विधायक दलजीत सिंह भोला गरेवाल का अहम रोल रहा है और यही वजह है कि अब यह एसई विधायक के समक्ष अपने नंबर बनाने में कोई कमी नहीं छोड़ना चाहते। बात करें चंडीगढ़ रोड़ 32 सैक्टर होते ताजपुर रोड को मिलने वाली डबल रोड़ की हालत मौके पर बेहद खस्ता है। पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार बनने के बाद से अधिकतर काम ठप हो कर रह गए। इसके बाद सर्दी का मौसम आने के चलते लुक प्लांट बंद हो गए। इस दौरान निगम ने करीब ढाई करोड़ की लागत एक टेंडर इस सड़क का लगाया था और टेंडर खुलने के बाद ये काम एगलो बिल्डर को अलॉट किया था। इस काम की अब फाइल तो जरुर मंजूर हो चुकी हैं, लेकिन अभी तक इस काम का वर्क आर्डर एक्सईन की ओर से जारी नहीं किया गया है। -------- इस काम के वर्कआर्डर जारी न होने संबंधी मुझे नहीं पता, मैं एक्सईन से पूछ कर बैक काल करता हूं, जो की बाद में कोई कॉल एसडीओ की तरफ से नहीं आई। संदीप कुमार, एसडीओ नगर निगम बी जोन -------- मुझे कुछ कामों की जानकारी के लिए विधायक की ओर से बुलाया गया था और इस दौरान ही इस सड़क का उदघाटन रखा गया था। इस काम का वर्क आर्डर जारी नहीं हुआ, ये मेरी जानकारी में नहीं है। प्रवीण सिंगला, एसई बीएंडआर नगर निगम -------- इस सड़क के निर्माण का वर्क आर्डर जारी न होने संबंधी मुझे जानकारी नहीं है, ये मैं पूछकर बता सकता हूं। जहां तक एसई प्रवीण सिंगला का बिना चार्ज के उदघाटनी कार्यक्रम में जाने की बात है, वे विधायक के साथ नजदीकी होने के चलते वहां गए हो सकते हैं। आदित्य डैचवाल, इंचार्ज बीएंडआर ब्रांच व आईएएस नगर निगम -------- पब्लिक के काम करवाना मेरी प्रमुखता है और इस सड़क की हालत इतनी अधिक खस्ता हो गई है कि पब्लिक बार बार मेरे पास इस सड़क को लेकर शिकायत कर रही थी,इस वर्क को एफएंडसीसी से मंजूरी मिलने के बाद ही इस काम का उदघाटन किया गया है। दलजीत सिंह भोला ग्रेवाल, विधायक ईस्ट विधानसभा

Se Praveen Singla In Dispute Without Charge Without Work Order Inaugurated The Road By Taking The Mla Along



Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं