चंडीगढ़। पंजाब गवर्नर बनवारी लाल पुरोहित और सीएम भगवंत मान एक बार फिर से आमने-सामने हो गए हैं। इस बार लड़ाई गुप्त नहीं बल्कि सार्वजनिक हो गई है। दोनों ने एक दूसरे के प्रति मोर्चा खोल दिया है। राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित ने बहुत ही सख्त लहजे में चिट्ठी लिखकर कहा कि मैने कुछ सवाल पूछे हैं, 15 दिनों में इनका जवाब न मिले तो वह लीगल एक्शन के लिए कानूनी सलाह लेने के लिए बाध्य होंगे। राज्यपाल ने पंजाब सरकार द्वारा सिंगापुर भेजे प्रिंसिपलों को किस आधार पर भेजा इस पर जबाव मांगा। जिस पर सीएम भगवंत मान ने अपने जवाब में ट्वीट कर कहा कि वे अपनी पंजाब की जनता को जवाब देगें, न कि किसी केंद्र सरकार द्वारा नियुक्ति किए राज्यपाल को। जिसके बाद से मामला और गरमा गया है। राज्यपाल ने कहा प्रिंसिपलों के टूर की पूरी जानकारी उपलब्ध करवाएं बनवारी लाल पुरोहित ने कहा कि हाल ही में पंजाब सरकार ने जो प्रदेश के स्कूलों के प्रिंसिपलों को प्रशिक्षण के लिए सिंगापुर भेजा था। उनके चयन के लिए सरकार ने कौन सा क्राइटेरिया अपनाया। क्या अखबारों में कोई विज्ञापन दिया गया। अब शिक्षक सिंगापुर से प्रशिक्षण लेकर वापस आ गए हैं। सरकार यह भी बताए कि सिंगापुर दौरे के दौरान उनकी यात्रा, रहने और खाने-पीने पर कितना खर्च आया है? उन्होंने लिखा है कि खर्च की यह सारी डिटेल उन्हें उपलब्ध करवाएं। मैं जनता के लिए जवाब दे हूं, इसे ही मेरा जवाब समझे - सीएम मान इसके जवाब में लीएम भगवंत मान ने भी तल्ख लहजे में उत्तर दिया। भगवंत मान ने कहा- मान्नीय राज्यपाल साहब, आपकी चिट्ठी मीडिया के जरिए मिली है। जितने भी विषय चिट्ठी में लिखे गए है वह सभी राज्य के विषय हैं। मैं और मेरी सरकार संविधान के अनुसार 3 करोड़ पंजाबियों को जवाबदेह हैं, न कि केंद्र सरकार द्वारा नियुक्त किए गए किसी राज्यपाल को...इसे ही मेरा जवाब समझो। गुरिंदरजीत जवांडा की नियुक्ति पर उठाए सवाल राज्यपाल ने अपनी चिट्ठी में लिखा है कि अभी हाल ही में सरकार ने गुरिंदरजीत सिंह जवांडा को सूचना-संचार और प्रौद्योगिकी कॉर्पोरेशन (ICTC) का चेयरमैन लगाया है। उन्होंने चिट्ठी में लिखा है कि सूचना-संचार और प्रौद्योगिकी कॉर्पोरेशन चेयरमैन का पद बहुत महत्वपूर्ण होने के साथ-साथ गरिमापूर्ण भी है। लेकिन मुझे गुरिंदरजीत सिंह जवांडा के बारे में शिकायत मिली है और ज्ञात हुआ है कि वह अपहरण से लेकर संपत्तियों पर कब्जे के मामलों में शामिल रहे हैं। मुझे जवांडा के केस की सारी जानकारी उपलब्ध करवाई जाए।
Governor And Cm Face To Face The Governor Said On What Criteria The Principals Were Sent To Singapore The Cm Said I Am Answerable To The Public And Not To The Governor Of The Central Government