चंडीगढ़। फ़ूड सप्लाई विभाग में हुए टेंडर घोटाले के मामले में पूर्व मंत्री भारत भूषण आशू समेत चार आरोपियों की मंगलवार को हाईकोर्ट में सुनवाई हुई। कोर्ट की तरफ से मांगे गए जवाब पर विजिलेंस ने रिप्लाई सबमिट कर दिया है। अभी तक याचिका पर कोर्ट ने ज़मानत नहीं दी है। कोर्ट ने आशू की याचिका पर सुनवाई 16 फ़रवरी को करने के ऑर्डर कर दिए है। जिसके चलते अभी तक आशू को राहत नहीं मिल सका। जानकारी के मुताबिक 3 फरवरी को आशू, डीएफएससी हरवीन कौर, आढ़ती कृष्ण लाल धोतीवाला और ठेकेदार तेलूराम ने हाईकोर्ट में जस्टिस अनूप चितकारा की कोर्ट में जमानत याचिका लगाई थी। जिस पर जज ने फैसले के लिए 14 फरवरी की तारीख डाल दी थी। इस दौरान कोर्ट की तरफ से विजिलेंस से कुछ रिप्लाई मांगे थे। जोकि पुलिस ने सबमिट कर दिए। पुलिस ने तो ये दस्तावेज काफी ठोस तरीके से पेश दिए हैं, लेकिन अब कोर्ट क्या फैसला सुनाएगी, ये देखना होगा।
Former Minister Bharat Bhushan Ashu Did Not Get Bail From The Court Hearing Will Be Held On February 16