September 18, 2026 03:27:28
सीएम मान का गर्वनर पर काउंटर अटैक, गर्वनरों की नियुक्ति पर ही खड़े कर दिए सवाल

सीएम मान का गर्वनर पर काउंटर अटैक, गर्वनरों की नियुक्ति पर ही खड़े कर दिए सवाल

Feb14,2023 | Yashpal Sharma | Ludhiana

मुख्यमंत्री भगवंत मान और पंजाब के गर्वनर के बीच अब पूरी तरह से मामला ठनता दिखाई देने लगा है। एक दिन पहले ही पंजाब के गर्वनर बनवारी लाल पुरोहित ने मुख्यमंत्री भगवंत मान को पत्र जारी कर उनसे पूछा था कि सिंगापुर ट्रेनिंग के लिए प्रिंसिपलों का चुनाव किस आधार पर किया गया है। अब उसके जबाव में मुख्यमंत्री भगवंत मान ने एक पत्र जारी कर गर्वनर से पंजाब की जनता को समक्ष रख एक सवाल पूछा है कि वे बताए भारतीय संविधान की किस योग्यता के आधार पर केंद्र विभिन्न राज्यों में गर्वनरों की नियुक्ति करती है। मान के इस तीखे सवाल से अब सीधे सीधे पंजाब के मुख्यमंत्री और गर्वनर के बीच माहौल तनावपूर्ण दिखाई दे रहा है। प्रदेश में ये दोनों ही पद सर्वोच्च माने जाते हैं और ऐसे में अब इस पूरे विवाद में केंद्र को अहम भूमिका निभानी पड़ सकती है। --क्या कहना है गर्वनर बनवारी लाल पुरोहित का बात करें इस पूरे विवाद की तो पंजाब के गर्वनर बनवारी लाल पुरोहित पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान पर ये आरोप लगा चुके हैं कि वे सरकार को संविधान के मुताबिक नहीं चला रहे। उनसे जितने भी सवाल पूछे जाते हैं, वे उन्हें इग्नोर कर इनका जबाव नहीं देते। गर्वनर ने स्पष्ट किया है कि अगर मुख्यमंत्री 15 दिन के भीतर उनके सवालों का जबाव नहीं देते तो वे उन पर अगली अनुशात्मिक कार्रवाई को लीगल राय ले सकते हैं। गर्वनर ने एक दिन पहले ही सीएम मान से पूछा था कि वे बताए सिंगापुर ट्रेनिंग के लिए भेजे गए प्रिसिंपल का चुनाव किस आधार पर किया गया और इस ट्रेनिंग में कुल खर्च कितना आएगा। -- क्या कहते हैं पंजाब के मुख्यमंत्री मान जहां तक पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान का गर्वनर की ओर से पूछे गए सवालों पर जबाव का है तो उनका कहना है कि वे अपना जबाव पंजाब की तीन करोड़ जनता को देंगे, न की केंद्र की ओर से चुनकर भेजे गए किसी व्यक्ति को।

Cm Mann Counter Attack On The Governor Raised Questions On The Appointment Of The Governor

Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं