September 18, 2026 04:20:48
पंजाब सरकार की घटिया कारगुजारी को लेकर भाजपा ने पक्खोवाल रोड पर किया प्रर्दशन

पंजाब सरकार की घटिया कारगुजारी को लेकर भाजपा ने पक्खोवाल रोड पर किया प्रर्दशन

टूटी सड़कों, बंद ट्रैफिक लाइटस और भ्रष्टाचार के खिलाफ की नारेबाजी

Feb15,2023 | Yashpal Sharma | Ludhiana

पंजाब में आम आदमी पार्टी सरकार की पिछली 11 महीने की घटिया कारगुजारी के खिलाफ आज भारतीय जनता पार्टी शहीद भगत सिंह नगर मंडल की ओर से पक्खोवाल रोड स्थित आरयूबी के नजदीक एक धरना प्रदर्शन आयोजित किया गया । इस धरने की अगुवाई भाजपा के जिला उपाध्यक्ष व शहीद भगत सिंह नगर मंडल प्रभारी लक्की चोपड़ा और मंडल प्रधान सुखबीर सिंह ग्रेवाल की ओर से की गई । इस धरना प्रदर्शन में भाजपा के जिला महामंत्री नरेंद्र मल्ली भी खास तौर पर शामिल हुए। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं की ओर से शहर में टूटी सड़कों, ट्रैफिक जाम की स्थिति, चौराहों में बंद पड़ी ट्रैफिक लाइट्स और सरकारी विभागों में चल रहे भ्रष्टाचार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई । भाजपा के कार्यकर्ता इस दौरान सड़क के किनारे हाथों में आम आदमी पार्टी सरकार की घटिया कारगुजारी के बैनर हाथ में पकड़ अपना विरोध दर्ज कराते देखे गए। इस दौरान इस दौरान मनीष चोपड़ा लकी जिला उपाध्यक्ष भाजपा ने कहा कि आम आदमी पार्टी सरकार को शहर की डवलपमेंट से कोई लेना देना नहीं है, केवल झूठी विज्ञापन बाजी के जरिए पब्लिक को गुमराह करने का खेल खेल रही है । आम आदमी पार्टी की वजह से पंजाब सरकार आर्थिक मदहाली के दलदल में फंसती जा रही है। इस अवसर पर संजीव शेरू, अश्वनी पुरी, अशोक द्विवेदी, बलविंदर सिंह, अशोक शर्मा, रामपाल, डॉक्टर सुभाष बंसल मेंबर प्रदेश कार्यकारिणी, सत्या देवी, विनोद कालिया, मनोज मोंटी, चंद्रकांत, दानिश अग्रवाल मौजूद थे

Bjp Demonstrated On Pakhowal Road Regarding Poor Performance Of Punjab Government

Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं