चंडीगढ़। पंजाब के चर्चित एससी पोस्ट मैट्रिक स्कॉलरशिप घोटाले के मामले में सरकार ने बड़ी कार्रवाई की है। इस मामले में 6 अफसरों की मिलीभगत की पुष्टि हुई है। इनमें से 4 अफसरों को कैबिनेट मंत्री बलजीत कौर ने तत्काल प्रभाव से नौकरी से डिसमिस करने के आदेश जारी कर दिए हैं। जबकि अन्य दो आरोपी अफसरों पर पंजाब के वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा को कार्रवाई करनी है। बर्खास्त हुए 4 अफसर सामाजिक न्याय सशक्तिकरण एवं अल्पसंख्यक विभाग से हैं। जबकि अन्य 2 अफसर वित्त विभाग से संबंधित हैं। पूर्व मंत्री साधू सिंह धर्मसोत पर भी आरोप गौरतलब है कि करोड़ों रुपए के इस मामले में कांग्रेसी के पूर्व मंत्री साधू सिंह धर्मसोत पर भी आरोप लगे हैं। यह मामला एससी पोस्ट मैट्रिक स्कॉलरशिप के कुल 56 करोड़ रुपए का मामला है। इनमें से करीब 16 करोड़ रुपए रिकवरी कर कॉलेजों को दिए गए, लेकिन करीब 39 करोड़ रुपए कहां हैं, इसका आज तक कुछ पता नहीं लग सका है। पंजाब की राजनीति में लंबे समय से इस घोटाले को लेकर आरोप-प्रत्यारोप का सिलसिला जारी है। यह है मामला पंजाब में कांग्रेस सरकार के समय तत्कालीन सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह ने कॉलेजों को ग्रांच देने को ऑडिट के बाद राशि जारी करने के आदेश दिए थे। लेकिन संबंधित विभाग ने इस राशि को जारी करने के लिए वित्त विभाग की मंजूरी नहीं ली और अपने स्तर पर ही ऑडिट करवा उन कॉलेजों को यह राशि जारी कर दी। जिन्हें पहले भी ग्रांट के रूप में यह पैसे दिए जा चुके थे। जबकि जिन कॉलेजों को ग्रांट की यह रकम जारी की जानी थी। उन्हें आज तक यह रकम नहीं मिल सकी। इससे अनेकों एससी छात्र-छात्राएं प्रभावित हुए थे।
Big Action In Sc Post Matric Scholarship Scam 4 Officers Dismissed Finance Minister Will Take Action On Two Officers