September 19, 2026 05:33:00
सीएम मान ने माइनिंग के लिए खड्‌ड का किया उद्धाटन, पांच रुपए फीट रेट में मिलेगी रेत

सीएम मान ने माइनिंग के लिए खड्‌ड का किया उद्धाटन, पांच रुपए फीट रेट में मिलेगी रेत

Feb17,2023 | Enews Team | Phillor

फिल्लौर। शुक्रवार को मुख्यमंत्री भगवंत मान सतलुज नदी के साथ लगते सीमावर्ती क्षेत्र फिल्लौर में पहुंचे। मुख्यमंत्री ने फिल्लौर के गांव माओ साहिब में सस्ती रेत के लिए खड्ड खनन के लिए खोली।उन्होंने कहा कि अब लोगों को यहां से साढ़े 5 रुपए प्रति वर्ग फीट के हिसाब से रेत मिलेगी। भगवंत मान ने कहा आम आदमी पार्टी ने चुनाव से पहले वादा किया और सस्ती रेत की गारंटी दी थी जो पूरी कर दी है। अब लोगों को रेत माफिया की लूट का शिकार नहीं होना पड़ेगा। सस्ती रेत मिलने से अब लोगों का घर बनाने का सपना भी पूरा होगा। इस अवसर पर उनके साथ करतारपुर के विधायक बलकार सिंह और नकोदर की विधायक इंद्रजीत कौर मान भी मौजूद रहीं। खड्‌ड में नहीं घुसेगें जेसीबी और टिप्पर मुख्यमंत्री ने कहा कि खड्‌डों में रेत का खनन मैनुअल तरीके से होगा। खड्‌डों में जेसीबी मशीनें और टिप्पर लाने पर पूरी पाबंदी है। खनन भी सूर्य उदय पर शुरू होगा और सूर्य अस्त के साथ बंद हो जाएगा। कोई भी ट्रैक्टर ट्रॉली रात को लाइटें लगाकर खड्‌डों से नहीं जाने दी जाएगी। खनन साइटों के बाहर नजर रखने के लिए बाकायदा सिक्योरिटी भी लगाई है। खड्डों को अब कहा जाएगा जनतक खड्ड पंजाब सरकार जो खड्‌डें सस्ती सैंड माइनिंग के लिए खोल रही है उन्हें जनतक खड्‌ड यानी सार्वजनिक खड्‌ड या पब्लिक खड्ड का नाम दिया जा रहा है। इन खड्‌डों में रेत ले जाने के लिए सबसे पहले तरजीह घर बनाने वालों को दी जाती है। माओ में दो खड्‌डों को सार्वजनिक उपयोग के लिए समर्पित की गई हैं। प्रशासन ने खड्‌डों का करवाया था सर्वे सूबे के मुख्यमंत्री सस्ती रेत के लिए जिन खड्‌डों को आमजन के लिए खोल रहे हैं, इनका पहले प्रशासन ने माइनिंग विभाग से सर्वे करवाया था। जिला में 31 खड्‌डों का सर्वे करवाया गया था। इनमें से दो को सार्वजनिक वितरण के लिए खोला जा रहा है। यहां पर रेत के लिए ही लोगों को एडवांस में बुकिंग करवानी पड़ेगी।

Cm Mann Inaugurated The Mine For Mining Sand Will Be Available At The Rate Of Five Rupees Per Foot

Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं