ई न्यूज पंजाब, लुधियाना जिला कांग्रेस कमेटी लुधियाना (शहरी) द्वारा अमर शहीद भगत सिंह का जन्म दिवस प्ररेणा दिवस के रूप में मनाया गया। इस अवसर पर जिला प्रधान अश्वनी शर्मा अपने सैंकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ जगरांव पुल पहुंच कर भगत सिंह,सुखदेव और राजगुरु की प्रतिमा को नमन किया व् फूल माला अर्पित कर श्रद्धांजलि दी और कार्यकर्ताओं के साथ उनके बताए हुए रास्ते पर चलने व शहीद के अधूरे सपनों के भारत के निर्माण का संकल्प लिया।इस अवसर पर उनके साथ विधायक राकेश पांडे,विधायक सुरिंदर डावर,चेयरमैन के के बावा,सुखचैन बस्सी,सेक्ट्री आल इंडिया कांग्रेस सेवा दल सुशील पराशर,व अन्य वरिष्ठ नेता उपस्थित हुए।इस अवसर पर जिला प्रधान अश्वनी शर्मा ने अपने सम्बोधन में कहा कि ऐसे विरले ही लोग हुए जिन्होंने अपने देश के लिए अपनी मां की ममता को भी कम तवज्जो दी। इस तरह के देश प्रेमियों में सबसे पहला नाम भगत सिंह का लिया जाता है।उन्होंने कहा कि भगत सिंह को जब ये समझ में आने लगा कि उनकी आजादी घर की चारदीवारी तक ही सीमित है तो उन्हें दुख हुआ और तब उन्होंने प्रण कर लिया कि अंग्रजों से आजादी पाने के लिए हमें याचना की जगह हमें आंदोलन करना होगा और ऐसे सूरमाओं की वजह से ही हम आजादी की सांस ले रहे है।उन्होंने कहा कि हंसते-हंसते देश पर अपनी जान न्यौछावर कर देने वाले ऐसे शहीद-ए-आजम भगत सिंह की आज जयंती है और उनके जन्म दिन पर हम प्रण लेते है कि देश की उन्नति,विकास व् रक्षा के लिए तनदेही के साथ अपने कर्तव्य का पालन करेंगे इस अवसर पर उपस्थित विधायक और वरिष्ठ नेताओं ने कहा कि देश की एकता एवं अखंडता के लिए सर्वाधिक कुर्बानियां पंजाबियों ने दी है और देश की जनता कभी इन शहीदों व इनके परिवारों का ऋण नहीं चुका सकती है इस अवसर पर अमरजीत टिक्का,शीला मसीह,सिम्मी पशान,जरनैल सिंह शिमलापुरी,सुखचैन बस्सी,विपन विनायक,पंजाव सचिव संजय शर्मा,ब्लाक प्रधान गुरप्रीत गोपी,ब्लाक प्रधान पीतांजलि शर्मा,राजीव झमट,अशोक पोपले,मुनीश शाह,बी के अरोड़ा,मुनीश कालिया,सुरिंदर शर्मा,ज्योति वडेरा,रेशम,राम आसरा,रजनीश टंडन,प्रदीप अग्रवाल,राजिंदर सिंह बाजवा,बलविंदर कौर व अन्य कार्यकर्ता उपस्थित हुए।
District Congress Committee celebrated Shaheed Bhagat Singh birthday