September 18, 2026 04:18:22
पैराशूट कैंडीडेट होने के सवाल पर बोले कैप्टन संधू, पाकिस्तान से नहीं आया, पंजाब में ही जमापला

पैराशूट कैंडीडेट होने के सवाल पर बोले कैप्टन संधू, पाकिस्तान से नहीं आया, पंजाब में ही जमापला

Sep28,2019 | Yashpal sharma | ludhiana

ई न्यूज पंजाब, लुधियाना पार्क, स्ट्रीट लाइटस की डेवलपमेंट करवाना ही कोई डेवलपमेंट नहीं, इसमें लोगों की राय के मुताबिक डेवलपमेंट होना अहम है। ये बात दाखा विधानसभा के जिमनी उपचुनाव में कांग्रेस की ओर से उतारे गए उम्मीदवार कैप्टन संदीप संधू ने प्रेसवार्ता दौरान कही। हालांकि इस प्रेसवार्ता दौरान संधू अपनी डेवलपमेंट का विजन तो मीड़िया के समक्ष साफ साफ नहीं रख पाए, लेकिन उन्होंने कहा चुनाव जीतने के बाद दो महीने के भीतर स्थानीय जनता के लिहाज से इस विजन को बेहतर तैयर किया जा सकता है। अकाली दल के पूर्व विधायक व मौजूदा उम्मीदवार मनप्रीत सिंह अयाली की ओर से डेवलप किए गए पार्कों पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते कहा कि मैनें दाखा हलके में पार्क तो बहुत सुंदर सुंदर देखे, लेकिन इनमें खेलने वाले लोग मुझे कहीं दिखाई नहीं दिए। वहीं अकाली दल की ओर से कैप्टन संधू पर दाखा में पैराशूट कैंडीडेट होने के सवालों का जबाव देते कहा कि मैं पाकिस्तान से तो आया नहीं, पंजाब का जमपल हूं और पिछले 11 साल से पार्टी के सेक्रेटरी के तौर पर आफिस संभाल रहा हूं। ऐसे में पैराशूट कैंडीडेट का फैसला दाखा के लोगों पर छोडे़, जिनकी ओर से मुझे पूरा प्यार मिल रहा है। डेवलपमेंट मेरा अहम विजन रहेगा और अगले ढाई साल में सीएम साहिब की मदद से दाखा विधानसभा को किस तरह से नंबर 1 हल्के में लेकर जाना है, ये देखना है। हालांकि आम आदमी पार्टी के उकत विधानसभा से विजयी उम्मीदवार को भगौडा करार दिए जाने पर अपनी कोई भी प्रतिक्रिया देने से इंकार कर दिया। अकाली नेता विक्रमजीत सिंह मजीठिया की ओर से कांग्रेस की ओर से कोई डेवलपमेंट न करवाने के सवाल पर उन्होंने कहा क ये मजीठिया साहब अपने हिसाब से कहना औ हमने अपने हिसाब से करना है। उन्होंने कहा दाखा विधानसभा में आते 111 गांव के पंच सरपंच अपने इलाके की डेवलपमेंट को तय करेंगे । कांग्रेस के पास डेवलपमेंट करवाने को फंड न होने की बात पर वे बोले की पहले अकाली भाजपा सरकार खजाना खाली करके गई थी, लेकिन अब कांग्रेस की डेवलपमेंट तेज कर दी है और अब पैसे की किल्लत अधिक नहीं रहेगी। वहीं दाखा हल्के में चिटटे को लेकर अधिक बेहतर स्थिति नहीं है और इस डेवलपमेंट के साथ इस पर काबू पाना मेरी अहम प्राथमिकता रहेगी। इस अवसर पर संधू के सांसद रवनी सिंह बिटटू, विधायक कुलदीप वैद्य, कांग्रेस जिला प्रधान अशवनी शर्मा, केके बावा, सुनील दत्त, वरुण मेहता व अन्य मौजूद थे।

Captain sandeep sandu press confrance



Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं