September 19, 2026 02:29:52
Aap ने फिर विज्ञापन पर खर्चे करोड़ों, मुंबई, दिल्ली व कोलकाता एयरपोर्ट पर उपलब्धियों के बोर्ड, निवेश

Aap ने फिर विज्ञापन पर खर्चे करोड़ों, मुंबई, दिल्ली व कोलकाता एयरपोर्ट पर उपलब्धियों के बोर्ड, निवेश सम्मेलन के चलते दी एड

Feb19,2023 | Enews Team | Chandigarh

चंडीगढ़। पंजाब की आप सरकार व सीएम भगवंत मान द्वारा लंबे समय से विज्ञापन पर राज्य के करोड़ों रुपए खर्च करने के आरोप लगते रहे हैं। लेकिन इसके बाद भी सरकार लगातार महंगी साइट्स पर विज्ञापन चस्पा करने में जुटी है। अब सोशल साइट्स पर दिल्ली के अलावा मुंबई और कोलकाता एयरपोर्ट की तस्वीरें भी सामने आई हैं। इनमें पंजाब की भगवंत मान सरकार द्वारा विज्ञापन पर करोड़ों रुपए खर्च किए जाने के दावे किए गए हैं। आप द्वारा देश के सबसे अधिक व्यस्त मुंबई एयरपोर्ट समेत अन्य जगहों पर भी लगाए विज्ञापन बोर्ड पर अपनी उपलब्धियां गिनाई गई हैं। इनमें मान सरकार के शुरूआती 10 महीने में पंजाब में करीब 40 हजार करोड़ रुपए निवेश होने और लगभग ढाई लाख नौकरियों के दावे समेत अन्य उपलब्धियां गिनाई गई हैं। पंजाब निवेश सम्मेलन के चलते लगाए बोर्ड पंजाब सरकार 23-24 फरवरी को जिला मोहाली में पंजाब निवेश सम्मेलन आयोजित कर रही है। इसमें देश-विदेश की बड़ी कंपनियां और अग्रणी कारोबारियों के शामिल होने की उम्मीद जताई गई है। साथ ही पंजाब के इंडस्ट्रियल विकास की दिशा में बड़े निवेश की संभावनाएं जताई है। देश के एयरपोर्ट और अन्य जगहों पर लगाए गए विज्ञापन बोर्ड से पंजाब सरकार ने लोगों का ध्यान इस निवेश सम्मेलन की ओर आकृष्ट करने का प्रयास भी किया है। कांग्रेस-शिअद व भाजपा ने किया कड़ा विरोध पंजाब की कांग्रेस समेत शिअद और भाजपा पार्टी द्वारा विज्ञापनों पर करोड़ों रुपए के खर्च को फिजूलखर्च बताते हुए राज्य पर आर्थिक बोझ बढ़ाना कहा गया है। सभी सियासी दल के बड़े नेता गुजरात और हिमाचल प्रदेश चुनावों के समय भी आप पार्टी पर विज्ञापनों पर करोड़ों रुपए खर्च करने के आरोप लगा चुके हैं। पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग, कांग्रेस से विपक्ष के नेता प्रताप सिंह बाजवा और पंजाब भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष अश्वनी शर्मा समेत अन्य आप पर पंजाब पर पहले से कहीं अधिक आर्थिक बोझ डालने के आरोप लगा चुके हैं। हालांकि सीएम पंजाब भगवंत मान ने हर बार इसके जवाब में सरकारी खजाने में भरपूर पैसे होने का हवाला दिया है।

Aap Government Again Spent Crores Of Rupees On Advertisement Board Of Achievements At Mumbai Delhi And Kolkata Airport Gave Advertisement Due To Investment Conference



Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं