लुधियाना 20 फरवरी भारतीय जनता पार्टी जिला लुधियाना की नवगठित कार्यकारिणी की अहम बैठक जिला भाजपा अध्यक्ष रजनीश धीमान की अध्यक्षता में मल्ही रिजोर्ट चन्दन नगर हैबोवाल में सम्पन्न हुई। इसमें मुख्य रूप से पंजाब भाजपा अध्यक्ष अश्वनी शर्मा,संगठन महामंत्री मंथरी श्रीनिवासुलु,भाजपा प्रदेश महामंत्री जीवन गुप्ता,विक्रमजीत सिंह चीमा,भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष एवम लुधियाना के प्रभारी राकेश राठौर,प्रदेश कोषाध्यक्ष गुरदेव शर्मा देबी मौजूद रहे। साथ ही प्रदेश के मुख्य प्रवक्ता अनिल सरीन, गुरदीप सिंह गोशा,पूर्व प्रदेश अध्यक्ष राजिंदर भंडारी,परवीन बंसल,पूर्व जिला अध्यक्ष जतिंदर मित्तल, प्रदेश कार्यकारणी सदस्य अरुणेश मिश्रा भी पहुंचे। भाजपा लुधियाना की टीम द्वारा जिला कार्यकारिणी की बैठक में पहुंचे सभी पंजाब भाजपा के पदाधिकारियों को पुष्प गुच्छ देकर व दोशाला पहनकर सन्मानित किया गया। कार्यकारिणी की बैठक को सम्बोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष अश्वनी शर्मा ने सभी नवगठित कार्यकारिणी के सभी पदाधिकारियों को मुबारकबाद दी। अश्वनी शर्मा ने सभी ज़िला कार्यकारिणी सदस्यों को अनुशासन में रह कर पार्टी की ज़िम्मेदारी निभाने की नसीहत दी।उन्होंने सभी को संगठनात्मक ढांचे के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने सभी को पंडित दीन दयाल उपाध्याय जी के एकात्म मानववाद मानव जीवन व सम्पूर्ण सृष्टि के एकमात्र सम्बन्ध के दर्शन की धारणा पर चलने की नसीहत दी। उन्होंने कहा कि हमें केन्द्र की विकासशील नीतियोँ को लोगों की बीच मे लेकर जाना है। भाजपा के प्रदेश संगठन महामंत्री श्रीनिवासुलु ने कहा की भाजपा का एकमात्र लक्ष्य सत्ता सेवा के साथ साथ व्यवस्था परिवर्तित करने के लिए हमेशा रहा है। पंजाब की भलाई के लिये भाजपा का सत्ता में होना जरूरी है तथा वर्तमान में पंजाब सरकार पूरी तरह हर तरफ से फ़ेल साबित हुई है। भाजपा पूरी तरह पंजाब और पंजाबियत के विकास के लिये वचनवद्ध है। इस अवसर पर भाजपा प्रदेश के मुख्य प्रवक्ता अनिल सरीन ने पंजाब में बाद रहा नशों के बारे में बताया और कहा की हमे पंजाब की जनता को जगाना होगा और उन्हें इसके प्रति अवेयर करना होगा। भाजपा जिला अध्यक्ष रजनीश धीमान ने आगामी पार्टी कार्यक्रमों पर संबोधित करते हुए कहा कि पार्टी द्वारा फरवरी-मार्च एवं अप्रैल के कार्यक्रम तय करके उसकी सूची सभी मंडल अध्यक्षों एवं मोर्चा के अध्यक्षों तक पहुंचा दी जाएगी। भाजपा जिला अध्यक्ष रजनीश धीमान ने बताया कि भाजपा लुधियाना जनता के मुद्दे उठाएगी और हर वार्ड हर मंडल हर बूथ तक मोदी जी जनहितेषी नीतियों को लेकर जाएगी। और पंजाब में भगवंत मान की फेलियर सरकार के बारे हर बूथ हर वार्ड तक लोगों को जागरूक करेगी। इस अवसर पर भाजपा के जिला उपाध्यक्ष महेश शर्मा ने राजीनीतिक प्रस्ताव पढ़ा और उपाध्यक्ष हर्ष शर्मा ने उसका समर्थन किया। इस राजनीतिक प्रस्ताव में उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार से समाज का हर वर्ग दुखी है तथा इनकी दमनकारी नीतियों के खिलाफ धरने प्रदर्शन और हड़ताल आम बात हो गई है। प्रस्ताव में आम आदमी पार्टी को एक साल का समय हो गया बने। इस दौरान लुधियाना तो क्या पुरे पंजाब में क़ानून वयवस्था बुरी तरह फेल साबित हुई। इस एक साल में हमने पंजाब के बहुत ही होनहार पंजाबियों का साथ खो दिया। जिसमे पंजाबी सिंगर शुभजीत सिंह सिद्धू (सिद्धू मुस्सेवाला) संदीप सिंह नंगल समेत सैकड़ों पंजाबी गैंगस्टरों एवम लुटेरियां ने पंजाब के नौजवानों का कत्ले आम किया। लुधियाना एवम पुरे पंजाब में नशे की बिमारी ला इलाज़ हो रही है,पंजाब के आर्थिक हालत ठीक नहीं है और पिछले एक साल में लगभग 30,000 करोड़ रूपये का नया कर्ज पंजाब के सिर चढ़ गया है। आम आदमी पार्टी ने सत्ता में आने से पहले कहा था की माइनिंग से 20,0000 करोड़ रूपये की सालाना आमदन करेंगें,पंजाब सरकार की तरफ से 500 मुहल्लां क्लिनिक खोलने का बड़ा दावा झूठ साबित हुआ है। भाजपा पहली बार लुधियाना की सभी 6 विधानसभाओं में चुनाव लड़ा और उसका प्रदर्शन बहुत अच्छा रहा। जबकि हमारे पुराने साथी रहे अकाली दल की लुधियाना की सभी 6 विधान सभाओं में जमानत भी जब्त हो गयी। अब भाजपा पहली बार लुधियाना के नगर निगम चुनाव में अपने सभी वार्डों 95 के 95 में भाजपा का उम्मीदवार होगा। और आने वाले 2024 के लोकसभा चुनाव में भी भाजपा का ही उम्मीदवार चुनाव मैदान में होगा। और पंजाब की जनता इस निक्क्मी भ्र्ष्ट सरकार को आने वाली नगर निगम चुनाव एवम लोकसभा के चुनाव में सबक सिखाएगी और भाजपा को परचंड बहुमत से जिताएगी। इस अवसर पर भाजपा पंजाब भाजपा के अमरजीत सिंह टिक्का,भाजपा पार्षद दल की नेता सुनीता शर्मा,रीनू थापर,पंजाब महिला मोर्चा की उपाध्यक्ष किरण शर्मा, राशि अग्रवाल,संतोष कालड़ा,संतोष विज,व्यपार प्रकोष्ठ के पंजाब अध्यक्ष दिनेश सरपाल,सतिंदर सिंह ताजपुरिया,प्रेम मित्तल,डा.डी.पी.खोसला,भाजपा के जिला महामंत्री नरेंद्र सिंह मल्ही,जिला उपाध्यक्ष महेश दत्त शर्मा,सुनील मोदगिल,डा.निर्मल नैय्यर,मनीष चोपड़ा,सुमन वर्मा,पंकज जैन,हर्ष शर्मा,राज किशोर लकी,जिला सचिव नवल जैन,सतनाम सिंह सेठी,सुखजीव सिंह बेदी,धर्मिंदर शर्मा,अंकित बत्रा,मिनी जैन,सुनील माफिक,दीपक गोयल,प्रिंस सिंह बब्बर, सुमित टंडन,अमित डोगरा,जिला प्रेस सचिव डा.सतीश कुमार,को प्रेस सचिव संजीव धीमान, कैशियर बॉबी जिंदल,को कैशियर अतुल जैन,ऑफिस सचिव परवीन शर्मा,को आफिस सचिव नरेश अरोड़ा,ललित गर्ग,सोशल मीडिया इंचार्ज राजन पांधे,मोहिंदर खत्री,मुख्य प्रवक्ता नीरज वर्मा,पर्वक्ता सुरिंदर कौशल,वरिंदर सहगल, साबिर हुसैन,चंदन गुप्ता,संजीव चौधरी,पार्षद ऐनी सिक्का,प्रभजोत कौर,पालवी विपन विनायक,चौधरी यशपाल,लाला सुरिंदर अटवाल,ओम प्रकाश रतड़ा,एस.सी मोर्चा के प्रधान कुलविंदर सिंह,युवा मोर्चा के प्रधान रविबत्रा,युवा मोर्चा के महामंत्री अजिंदर सिंह,मंडलों के प्रधानों में मनु अरोड़ा,प्रमोद कुमार,हरबंश सलूजा,अंकुर वर्मा,अमित राय,केशव गुप्ता,गौरव अरोड़ा,अमित शर्मा,अशोक राणा,बलविंदर सिंह बिंदर,सुरेश अग्रवाल,दीपक डडवाल,बलविंदर सयाल,हिमांशु कालड़ा,गुरमीत सिंह राजू,राजीव शर्मा,अमित मित्तल,गुरविंदर सिंह भामरा,जिला कार्यकारिणी सदस्यों की बैठक में भाजपा के सभी नवनियुक्त जिला पदाधिकारीगण एवम जिला कार्यकारिणी के सदस्यों ने इस बैठक में अपनी अपनी मौजूद दर्ज करवाई।
The Agenda Of The District Executive Was To Take Prime Minister Modi Welfare Schemes To The Public