केंद्र सरकार का बड़ा फैसला- राजोआना की फांसी की सजा उम्र कैद में तबदील ई न्यूज़ पंजाब, लुधियाना श्री गुरु नानक देव जी के 550 वे प्रकाश पर्व से पहले केंद्र सरकार ने सिख कौम के लिए बड़े फैसले का ऐलान किया है। जिसके तहत भाई बलवंत सिंह राजोआना की फांसी की सजा को उम्र कैद में तब्दील कर दिया है। केंद्र सरकार ने इसके साथ साथ आठ और कैदियों की रिहाई को भी हरी झंडी दे दी है। गौर हो कि गुरु नानक देव जी के 550 प्रकाश पर्व के अवसर पर कौम की ओर से यह मांग की जा रही थी गृह मंत्रालय की ओर से इस संबंधी एक आदेश राज्य सरकारों और केंद्र शासित प्रदेशों को जारी कर दिया गया है। गौर हो कि रिहाई पाने वाले आठ कैदी विभिन्न राज्यों की की जेलों में बंद है। इन आदेशों में लिखा गया है कि फांसी की सजा पाने वाले राजोआना की सजा उम्र कैद में तब्दील की जाएगी और बाकी 8 कैदियों की रिहाई के लिए विशेष आर्डर जारी किए जायेंगे। वहीं पूर्व डिप्टी सीएम सुखबीर बादल ने केंद्र सरकार के इस फैसले का स्वागत किया है। सुखबीर बादल ने कहा कि अकाली दल की ओर से यह मांग उठाई गई थी और अब केंद्र सरकार के इस फैसले के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह के बहुत आभारी हैं।
Center govt