September 18, 2026 04:21:36
सीएम मान का मंत्रियों विधायकों को आदेश- अपने नज़दीकियों और रिश्तेदारों को ना लगाएं पीए, लुधियाना के

सीएम मान का मंत्रियों विधायकों को आदेश- अपने नज़दीकियों और रिश्तेदारों को ना लगाएं पीए, लुधियाना के विधायकों के लिए बड़ी चुनौती

Feb23,2023 | Yashpal Sharma | Ludhiana

रिश्वतखोरी मामले में विधायक अमित रतन की गिरफ्तारी के बाद पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान की ओर से अपने मंत्रियों और विधायकों को यह आदेश जारी कर दिए गए हैं कि वे अपने रिश्तेदारों और नज़दीकियों को अपना पीए ना लगाएं। इसके साथ-साथ उन्होंने साफ कर दिया है कि अगर उनके किसी करीबी और पीए पर अगर किसी भी तरह के आरोप लगते हैं तो उसे तुरंत हटाने की कार्रवाई हो तो विधायक खुद कारवाई करें। उन्होंने यह भी साफ किया कि अगर किसी विभाग के अधिकारी को फोन करते हैं तो उनके पीए फोन ना करें खुद विधायक फोन करके काम करवाए। बड़ी बात है कि लुधियाना में कई विधायक ऐसे हैं जिनके जिनके नजदीकी रिश्तेदार पीए के तौर पर साथ जुड़े हुए हैं । लुधियाना के दो-तीन विधायक तो ऐसे हैं जिनके साथ आधा दर्जन के करीब रिश्तेदार व नजदीकी पीए बन कर काम कर रहे हैं और केवल सरकारी विभागों में यह फोन ही नहीं करते बल्कि खुद पीए बन चेकिंग करने तक पहुंच जाते हैं और उनके आधार पर ही जिला प्रशासन व पुलिस कार्रवाई को अंजाम दे देती है । इसलिए पंजाब के मुख्यमंत्री की ओर से जारी किए गए इस हुकम के बाद अब देखने वाली बात होगी कि लुधियाना के विधायक उनके इन आदेश को किस हद तक अमल में लाते हैं और पीए के तौर पर काम करने वाले रिश्तेदारों पर क्या सख्त एक्शन लेते हैं।

Cm Mann Order To Ministers And Legislators Do Not Engage Your Near And Relatives As Pa

Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं