September 19, 2026 02:10:25
आप सरकार का इन्वेस्ट पंजाब समिट शुरु, जालंधर में स्पोट्स यूनिवर्सिटी खोलेगें मान, रोजगार देने वाली इ

आप सरकार का इन्वेस्ट पंजाब समिट शुरु, जालंधर में स्पोट्स यूनिवर्सिटी खोलेगें मान, रोजगार देने वाली इंडस्ट्रियों को सरकार से मिलेगी राहत

Feb23,2023 | Enews Team | Chandigarh

मोहाली। पंजाब सरकार का पहला इन्वेस्ट पंजाब समिट वीरवार से मोहाली में शुरू हो गया है। इस दो दिवसीय समिट का उद्घाटन पंजाब के सीएम भगवंत मान ने किया। इस दौरान जालंधर में स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी खोलने का ऐलान करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार पंजाब में इंडस्ट्री को सकारात्मक माहौल उपलब्ध करवाएगी। भगवंत मान ने देश-विदेश की कंपनियों को पंजाब में इन्वेस्टमेंट करने का न्योता भी दिया। ओपनिंग स्पीच में सीएम ने कहा कि पंजाबी मेहनती है और पंजाब पांच नदियों का प्रदेश है। पंजाबियों ने ही बड़े-बड़े आइडिया और स्टार्टअप दुनिया को दिए हैं। मुख्यमंत्री ने जोमेटो, ओला वगैरह के नाम भी गिनाए। आप सरकार को अपने इस पहले इन्वेस्टर समिट से राज्य के लिए करोड़ों रुपए के बड़े प्रोजेक्ट मिलने की उम्मीद है। समिट के पहले दिन सीएम पंजाब भगवंत मान के साथ मंच पर कैबिनेट मंत्री अनमोल गगन मान और चीफ सेक्रेट्री पंजाब वीके जंजूआ मौजूद रहे। इनके अलावा आप के सभी विधायक और इंडस्ट्रियलिस्ट मंच के सामने कुर्सियों पर बैठे। समय के साथ हो रहा पंजाब का बदलाव सीएम ने कहा कि सामान्यत इस तरह के समिट में एमओयू कल्चर केवल दिखावे का होता है और जमीनी स्तर पर कुछ नहीं उतरता लेकिन पंजाब हर किसी का पेट भरता है। उन्होंने कहा कि जो इंडस्ट्री पंजाब के लोकल युवाओं को नौकरी में तरजीह देगी, उसे सस्ती बिजली के साथ-साथ दूसरे मामलों में भी प्रायोरिटी दी जाएगी। सीएम ने कहा कि पंजाब नई चीजों, टेक्नोलॉजी और आइडिया को बहुत तेजी से अपनाता है। पहले पंजाब के पास केवल एक नेशनल हाईवे था और उसी के आसपास ही सारी इंडस्ट्री लगी हुई थी। आज पंजाब के हर हिस्से की रेल से लेकर एयर और रोड कनेक्टिविटी है। यहां 4-4 नेशनल हाईवे बन चुके हैं। 4 घरेलू और इंटरनेशनल एयरपोर्ट चल रहे हैं। बहुत जल्दी लुधियाना का हलवारा एयरपोर्ट भी शुरू हो जाएगा। इंडस्ट्री पॉलिसी में 90% सुझाव कारोबारियों के सीएम ने कहा कि लुधियाना को मिनी मैनचेस्टर कहा जाता है। पंजाब ट्रैक्टर बनाने वाला सबसे बड़ा राज्य है। जालंधर स्पोर्ट्स हब के रूप में जाना जाता है। साइकिल बनाने में भी पंजाब सबसे आगे है। पंजाब सरकार नई इंडस्ट्री पॉलिसी ला चुकी है। इस पॉलिसी को बनाने से पहले छोटे-बड़े तमाम कारोबारियों से बात की गई और पॉलिसी में 90 प्रतिशत सुझाव कारोबारियों के ही हैं। कारोबारी सीधे करेंगे विदेशी डेलीगेट्स से बात सीएम भगवंत मान के निर्देशों के अनुसार, इन्वेस्ट पंजाब समिट में राज्य के प्रमुख कारोबारियों की विदेशी डेलीगेट्स के साथ सीधी बातचीत कराई जाएगी। इससे तकनीकी पहलुओं के अलावा इंडस्ट्री के विकास में मदद मिलने की उम्मीद है। पंजाब सरकार भी लगातार कारोबारियों के लिए फ्रेंडली माहौल बनाने का दावा कर रही है। 10 माह में 38 हजार करोड़ के निवेश का दावा पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान दावा कर चुके हैं कि उनकी सरकार बनने के बाद 10 महीने में पंजाब में 38 हजार 175 करोड़ रुपए का निवेश हो चुका है। इससे 2 लाख 43 हजार 248 लोगों को रोजगार मिलने का दावा भी उन्होंने किया। इनमें सबसे अधिक निवेश रियल एस्टेट, हाउसिंग और इन्फ्रास्ट्रक्चर सेक्टर में आया। अकेले इन्हीं सेक्टरों में 1 लाख 22 हजार 225 पंजाबियों को रोजगार मिलने का दावा सरकार कर रही है।

Aap Governments Invest Punjab Summit Begins Sports University Will Be Opened In Jalandhar Industries Providing Employment Will Get Relief From The Government



Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं