लुधियाना, 23 फरवरी लुधियाना सेंट्रल विधानसभा क्षेत्र के तहत आते गौशाला रोड से ढोक्का मोहल्ला और श्मशान घाट के बीच नाले को कवर करने के प्रोजेक्ट का उदघाटन आज वीरवार को विधायक अशोक पराशर पप्पी की ओर से किया गया। इस पूरे प्रोजेक्ट पर करीब 9.39 करोड़ रुपये का खर्च आएगा। काम की शुरुआत करते हुए विधायक ने कहा कि इस प्रोजैक्ट से धरमपुरा, ढोक्का मोहल्ला और मध्य लुधियाना हलके के आसपास के इलाकों के निवासियों के लिए सीवर के पानी की समस्या हल हो जाएगी। उन्होंने कहा कि नाले के पास कूड़ा डालने और बरसात के मौसम में परेशानी बढ़ रही है। पराशर ने कहा कि उन्होंने निवासियों से वादा किया था कि नाले को कवर किया जाएगा और अब काम शुरू हो गया है। उन्होंने कहा कि इस परियोजना को पूरा होने में एक साल का समय लगेगा, जिसके तहत नाले के ऊपर सीवर लाइन डालकर पक्की सड़क बनाई जाएगी। विधायक ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार लुधियाना को देश का सबसे अच्छा शहर बनाने के लिए प्रतिबद्ध है और इस दिशा में हर जरूरी कदम उठा रही है। उन्होंने ठेकेदार से निर्माण में गुणवत्तापूर्ण सामग्री का उपयोग सुनिश्चित करने को भी कहा। उन्होंने कहा कि वह समय पर पूरा करने के लिए परियोजना पर कड़ी नजर रखेंगे।
Mla Parashar Inaugurates Multi Crore Project To Cover Nullah