गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री व पंजाब के इंचार्ज विजय रुपाणी का आज शाम लुधियाना पहुंचने पर भाजपा नेताओं की ओर से पार्क प्लाजा होटल में स्वागत किया गया। इस अवसर पर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष अश्वनी शर्मा, जिला प्रधान रजनीश धीमान व भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता गुरदीप सिंह गोशा व जिला वाइस प्रधान हर्ष शर्मा, पार्क प्लाजा के चीफ सिक्योरिटी आफिसर स्वाराज शर्मा भी मौजूद थे। गौर हो कि विजय रुपाणी विभिन्न मीटिंग शैडयूल के तहत तीन दिन की यात्रा के तहत पंजाब में हैं और आज कल वे जालंधर रुके थे व आज सुबह जालंधर से टांडा में रखी गई विभिन्न मीटिंगों में उन्होंने हिस्सा लिया था। जहां उनकी ओर से टांड़ा, कपूरथला व फगवाड़ा में रखी गई पंजाब के विभिन्न जिलों जिनमें जालंधर शहरी व ग्रामीण, लुधियाना शहरी व ग्रामीण , पठानकोट, गुरदासपुर, बटाला, होशियारपुर, रोपड़, नवांशहर होशियारपुर, जगराओं के जिला पदाधिकारियों के साथ मीटिंग कर अगली रणनीति पर चर्चा की। आज वे लुधियाना में ही रुकेंगे। कल वे लुधियाना से नाश्ता कर खन्ना के लिए निकलेंगे और वहां वे भटिंडा सहित कईं अन्य शहरों से संबंधित नेताओं के साथ मीटिंग कर चंडीगढ़ एयरपोर्ट को रवाना हो जाएंगे और शाम में ही वे अहमदाबाद को निकल जाएंगे।
Bjp Leaders Welcomed Former Gujarat Cm Vijay Rupani On His Arrival In Ludhiana