September 19, 2026 06:30:30
वड़िंग-बाजवा पर Cm आवास में धरना देने पर दर्ज Fir रद्द करने की तैयारी, चंडीगढ़ पुलिस ने कोर्ट में अन

वड़िंग-बाजवा पर Cm आवास में धरना देने पर दर्ज Fir रद्द करने की तैयारी, चंडीगढ़ पुलिस ने कोर्ट में अनट्रेस रिपोर्ट पेश की

Feb25,2023 | Enews Team | Chandigarh

चंडीगढ़। चंडीगढ़ पुलिस ने एक आपराधिक केस में पंजाब कांग्रेस कमेटी (PCC) के प्रेसिडेंट अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग और कांग्रेसी MLA एवं लीडर ऑफ ओपोजिशन (LOP) प्रताप सिंह बाजवा से जुड़े मामले में -अनट्रेस- रिपोर्ट पेश की है। इन दोनों लीडर्स के खिलाफ पुलिस ने FIR दर्ज की थी। इन पर मुख्यमंत्री आवास पर उपद्रव करने और पुलिसकर्मियों से हाथापाई करने के आरोप थे। चंडीगढ़ जिला अदालत में दायर इस रिपोर्ट पर सुनवाई करते हुए चीफ ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट डॉ. अमन इंद्र सिंह ने अनट्रेस रिपोर्ट को लेकर शिकायतकर्ता को 1 मार्च के लिए नोटिस जारी कर पेश होने को कहा है। चंडीगढ़ पुलिस ने सेक्टर 3 थाने में IPC की धारा 188, 341 और 353 के तहत केस दर्ज किया था। वड़िंग और बाजवा समेत अन्यों के खिलाफ यह FIR मुख्यमंत्री आवास पर तैनात DSP स्वर्णजीत सिंह की शिकायत पर दर्ज की थी। CM से मीटिंग बोल अंदर दाखिल हुए शिकायत में कहा गया था कि 9 जून, 2022 को सुबह लगभग 10 बजे 40 से 50 कांग्रेसी नेता राजा वड़िंग और बाजवा के नेतृत्व में मुख्यमंत्री आवास में दाखिल हुए थे। इन्होंने मेन गेट पर बताया था कि उनकी मुख्यमंत्री से अप्वॉइंटमेंट है। इस पर सुरक्षाकर्मी ने चीफ मिनिस्टर ऑफिस (CMO) संपर्क किया जहां से एक कर्मी आया और कांग्रेसी नेताओं को अंदर ले गया। इन्हें कॉन्फ्रेंस रुम में बैठने को कहा गया। धरने पर बैठ गए और पुलिस से हाथापाई की CMO कर्मियों ने कहा था कि कांग्रेसी नेताओं की मांग पर इनकी मुख्यमंत्री के साथ कोई मीटिंग नहीं थी। अगले दिन के लिए मीटिंग तय हुई थी। हालांकि कांग्रेसी नेता इस पर राजी नहीं हुए और मुख्यमंत्री आवास में धरने पर बैठ गए। DSP की शिकायत के मुताबिक इन्हें धरने से उठने के लिए कहा गया क्योंकि CM ऑफिस के काम (मीटिंग, आदि) प्रभावित हो रहे थे। वहीं पैसेज में भी रुकावट पैदा हो रही थी।

Preparing To Cancel The Fir Registered On Wading Bajwa For Staging A Sit In At The Cms Residence Chandigarh Police Presented The Untrace Report In The Court



Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं