September 18, 2026 04:24:15
Mla गोगी की आरएस मॉडल स्कूल में रेड, बच्चों को दी जाने वाली दवाइयां कुड़े में फेंकी, मान्यता रद्द करन

Mla गोगी की आरएस मॉडल स्कूल में रेड, बच्चों को दी जाने वाली दवाइयां कुड़े में फेंकी, मान्यता रद्द करने की सिफारिश

Feb25,2023 | Enews Team | Ludhiana

लुधियाना। विधायक गुरप्रीत गोगी ने शनिवार को शास्त्री नगर स्थित आरएस मॉडल स्कूल में रेड की। गोगी को शिकायत मिली थी कि स्कूल के कूड़ेदान में सरकारी दवा बड़े स्तर पर फेंकी हुई है। ये दवाएं पंजाब सरकार द्वारा बच्चों के शारीरिक विकास के लिए मुहैया करवाई जाती हैं, लेकिन इस स्कूल ने दवाओं को कूड़ेदान में फेंक बच्चों की सेहत प्रति बड़ी लापरवाही दिखाई है। विधायक गोगी ने मौजूदा स्कूल डायरेक्टर एमएल कालड़ा से बातचीत की, लेकिन उन्होंने बताया कि उनका इस मामले में कोई लेना देना नहीं। इस संबंधी स्कूल प्रिंसिपल ही बता सकती हैं। गोगी ने कहा कि बच्चों के भविष्य और शारीरिक रूप से विकास करवाने के उद्देश्य से सरकार द्वारा दवाएं स्कूलों में भेजी जाती हैं, लेकिन इस तरह से दवाओं को कूड़ेदान में फेंकना बड़ी लापरवाही है। बच्चों की सेहत के साथ स्कूल प्रशासन खिलवाड़ कर रहा है, जो कभी सहन नहीं होगा। सरकार करोड़ों रुपए सेहत सुविधा पर लगा रही है, लेकिन स्कूल प्रबंधक इस तरह से सरकार का पैसा बर्बाद कर रहे हैं जो सहन नहीं होगा। विधायक गुरप्रीत गोगी ने तुरंत जिला शिक्षा अधिकारी से संपर्क किया और उन्हें मामले से अवगत करवाया। गोगी ने कहा कि वह स्कूल के खिलाफ शिकायत दर्ज करवा रहे हैं कि स्कूल की इतनी बड़ी लापरवाही है। वे स्कूल की मान्यता रद्द करवाएंगे।

Mla Gogis Rs Model School Raided Medicines Given To Children Thrown In The Dustbin Recommendation For Cancellation Of Recognition

Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं