September 19, 2026 10:40:06
सांसद रवनीत बिट्टू को वॉट्सऐप पर मिली धमकी, कॉलर बोला बम से उड़ा देगें

सांसद रवनीत बिट्टू को वॉट्सऐप पर मिली धमकी, कॉलर बोला बम से उड़ा देगें

Feb26,2023 | Enews Team | Ludhiana

लुधियाना। लुधियाना के सांसद रवनीत सिंह बिट्‌टू द्वारा अजनाला में हुए विवाद में टिप्पणी करने के बाद अब वॉट्सऐप पर कॉल कर अज्ञात व्यक्ति द्वारा धमकी देने की बात कही जा रही है।। धमकी देने वाले ने कहा कि वह उसे बम से उड़ा देगा। आरोप ने खुद को वारिस पंजाब दे के चीफ अमृतपाल सिंह का साथ बताया। इस बारे में बिट्‌टू के सुरक्षा कर्मचारियों ने तुरंत जेड प्लस सुरक्षा एजेंसी को भी सूचित कर दिया। बता दें बिट्‌टू फिलहाल रायपुर में सेशन में व्यस्त हैं। ये धमकी आज करीब 12 बजे उन्हें अज्ञात व्यक्ति द्वारा दी गई है। थाना डिवीजन नंबर 8 की पुलिस के पास शिकायत पहुंच चुकी है। पुलिस नंबर ट्रेस करने में लगी है। बिट्‌टू के पीएम हरजिंदर सिंह ने बताया कि +994408917750 से नंबर से कॉल आ रही हैं। आरोपी मोबाइल फोन के साथ लैंडलाइन नंबर पर फोन कर धमकी दे रहा है। अजनाला हिंसा पर जुबानी जंग बता दें अजनाला हिंसा के बाद से सांसद रवनीत सिंह बिट्‌टू और अमृतपाल में लगातार एक दूसरे के बीच जुबानी जंग छिड़ी हुई है। इस बीच इस तरह की धमकी आना सुरक्षा एजेंसियों के लिए भी टेंशन की बात है। रवनीत सिंह बिट्टू कट्टरपंथियों के खिलाफ लगातार बोलते आ रहे हैं और इसलिए उन्हें इससे पहले भी जान से मारने की धमकियां मिलती रही हैं। वह इसके बावजूद लगातार कट्टरपंथियों के खिलाफ बोलते आ रहे हैं। रवनीत बिट्टू का कहना है कि वह इस तरह की धमकियों से डरने वाले नहीं हैं।

Mp Ravneet Bittu Received A Threat On Whatsapp The Caller Said He Would Blow It Up With A Bomb

Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं