चंडीगढ़। पंजाब के गवर्नर बनवारी लाल पुरोहित और सीएम भगवंत मान में लगातार विवाद बढ़ता जा रहा है। गवर्नर द्वारा बजट सेशन को मंजूरी न देने पर अब इस फैसले के खिलाफ आम आदमी पार्टी की सरकार सुप्रीम कोर्ट पहुंच गई है। गवर्नर ने सरकार को बजट सेशन की मंजूरी नहीं दी थी। जिसके खिलाफ सीएम भगवंत मान की अगुवाई वाली सरकार ने याचिका दायर की है। इस मामले में कैबिनेट ने बजट सेशन की मंजूरी दी थी लेकिन गवर्नर ने उसे मंजूरी नहीं दी। गवर्नर ने सीएम भगवंत मान के उनके सवालों पर दिए जवाबों को लेकर आपत्ति जताई थी और कहा था कि वह इस बारे में लीगल राय लेंगे। सीएम मान ने ट्वीट कर दी जानकारी इस संबंध में सीएम भगवंत मान ने ट्वीट किया। मान ने लिखा- दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र की झलकियां, दिल्ली में बहुमत के बावजूद मेयर बनाने के लिए सुप्रीम कोर्ट जाओ, डिप्टी मेयर बनाने के लिए सुप्रीम कोर्ट जाओ, पंजाब विधानसभा का बजट सेशन चलाने के लिए सुप्रीम कोर्ट जाना पड़ रहा है। लोकतंत्र की तलाश जारी है।
Breaking News Punjab Government Reaches Supreme Court Against Governor Bl Purohit Petition Filed Against Not Allowing Budget Session