आम आदमी पार्टी और दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया की मुश्किलें बढ़ती दिखाई दे रही हैं। दिल्ली शराब घोटाले में उन्हें आज सीबीआई की ओर से राउज एवेन्यू कोर्ट में पेश किया गया था, जहां सुबह में दोनों पक्षों में बहस होने के बाद दोपहर में कोर्ट की ओर से मनीष सिसोदिया को 4 मार्च तक सीबीआई रिमांड पर भेज दिया। कोर्ट में सीबीआई की ओर से सिसोदिया से पूछताछ को पांच दिन के पुलिस रिमांड की मांग की गई थी, जिसका सिसोदिया के वकील ने जमकर विरोध किया था। सिसोदिया के वकील का कहना था कि उनके मुवक्किल के खिलाफ कोई सबूत नहीं हैं, जबकि सीबीआई वकील का कहना था इस पूरे स्कैम की जांच को सिसोदिया से पूछताछ होनी जरुरी है। जिसके बाद कोर्ट ने इस फैसले को रिजर्व कर दिया था। अब शाम साढे़ बजे कोर्ट ने अपना फैसला देते हुए मनीष सिसोदिया को 4 मार्च तक के लिए सीबीआई रिमांड पर भेजने के आदेश जारी कर दिए।
Delhi Deputy Cm Manish Sisodia On Cbi Remand Till March 4