लुधियाना 28 फरवरी भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष रजनीश धीमान की अध्यक्ष्ता में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस भाजपा के स्थानीय कार्यालय घंटाघर में की गयी। इस प्रेस वार्ता को भाजपा पंजाब के मुख्य प्रवक्ता अनिल सरीन ने सम्बोधित किया उन्होंने कहा की दिल्ली की आबकारी नीति में कथित भारी भ्रष्टाचार हुआ है उसमे दिल्ली सरकार के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया को सीबीआई गिरफ्तार कर चुकी है। वही शराब निति पंजाब में लागु की गयी है। इसमें भी कमीशन 5 % से बढ़ाकर 10 % की गयी।इसमें भी आम आदमी पर बड़े भ्र्ष्टाचार के आरोप लगे। अनिल सरीन ने मांग की की दिल्ली की तर्ज पर पंजाब की शराब निति की जाँच सीबीआई से होनी चाहिए क्यों की इसमें भी भारी भ्र्ष्टाचार के आरोप लगे है। अनिल श्रीं ने बताया की कई अधिकारियों और AAP नेताओं के खिलाफ सीबीआई और प्रवर्तन निदेशालय (ED) की जांच चल रही है। 2021 में जब दिल्ली की नई आबकारी नीति लागू हुई, तब दावा हुआ कि राजस्व बढ़ेगा। लेकिन हुआ उसके बिलकुल उल्ट भाजपा ने आम आदमी पार्टी पर आरोप लगाया था की नई शराब नीति से दिल्ली सरकार को 3000 करोड़ रुपए का घाटा हुआ। आज सही साबित हुआ है। भाजपा के मुख्य प्रवक्ता अनिल सरीन ने प्रेस को बताया की दिल्ली की नई शराब निति के तहत दिल्ली को 32 जोनो में बांटा गया था और हर जाने में 27 दुकानें खोलने की मंजूरी दी गयी थी। -- कुल मिलकर 849 दुकानें खोली गयी। पहले दिल्ली में शराब की 60 % दुकानें सरकारी और 40 % दुकाने प्राइवेट थी नई पॉलिसी लागु होने के बाद 100 % प्राइवेट हो गयी । भाजपा के मुख्य प्रवक्ता अनिल सरीन ने बताया की दिल्ली सरकार ने शराब कारोबारियों को फायदा पहुंचने के लिए उनकी 144.36 करोड़ रूपये की लाइसेंस फ़ीस माफ़ कर दी। और केजरीवाल सरकार ने शराब कारोबार में 2% कमीशन को बढ़ाकर 12% कर दिय जिससे 6 % कमीशन सीधा बिचौलियों के माध्यम से सीधा आम आदमी पार्टी के खजाने में गया। केजरीवाल की पार्टी के तिजोरी में शराब का 1.400 करोड़ रुपया पहुंचा। मुख्य प्रवक्ता अनिल सरीन ने बताया कीअभी तक अनुमान के अनुसार दिल्ली के राजकीय कोष के शराब घोटाले में लगभग 2.783 करोड़ का अनुमान हुआ है जो स्पष्ट नजर आ रहा है। उन्होंने कहा की जाँच एजेंसी ने शराब घोटाले में लिप्त मनीष सिसोदिया सहित लगभग 36 आरोपियों की जाँच की रही है। इस आरोपियों ने 170 मोबाइल हैंडसेट नष्ट किये। केजरीवाल के पर्सनल असिस्टेंट ने बहुत कम समय में मोबाइल फोन के 4 हैंडसेट बदले। जबकि मनीष सिसोदिया ने बहुत कम समय में मोबाइल फोन के 4 मोबाइल सिम और 16 हैंडसेट बदले। और केजरीवाल के मंत्री कैलाश गहलोत ने भी 3 हैंडसेट बदले। शराब घोटाले का मुख्य आरोपी विजय नायर ने उसी अवधि में 7 हैंडसेट बदले। मनीष सिसोदिया आखिर किस प्रकार के ईमानदार व्यक्ति है। अपने आप के कटर ईमानदार कहने वाली पार्टी देश की सबसे बेईमान पार्टी साबित हुयी है इनके कई मंत्रियों व नेताओं पर गंभीर आरोप लगे है जिनमे : --- 1. उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया शराब घोटाले के संबध में 2 मंत्री सतेंदर जैन मणि लांड्रिंग केस में 3 मंत्री संदीप कुमार सी.डी कांड 4 मंत्री जितेंदर तोमर वकालत की फर्जी डिग्री रखने में 5 .मंत्री विजय सिंगला 6 विधायक अमित रतन 7 मंत्री आसिम अहमद खान 8 विधायक अमानतुल्लाह खान 9 पार्षद ताहिर हुसैन 10 पार्षद गीता रावत आदि। इस प्रेस वार्ता में भाजपा पंजाब के खजांची गुरदेव शर्मा देबी, भाजपा के जिला महामंत्री नरिंदर सिंह मल्ली, प्रेस सचिव डा.सतीश कुमार, संजीव धीमान, राजन पांडेय आदि मौजूद थे।
Cbi Should Also Investigate The Liquor Policy In Punjab Anil Sarin