चंडीगढ़। पंजाब विधानसभा के बजट सेशन के दूसरे दिन की कार्यवाही जारी है। इस दौरान सीएम भगवंत मान और कांग्रेस से नेता प्रतिपक्ष प्रताप सिंह बाजवा के बीच खूब बहस हुई। सीएम ने बाजवा से कहा कि वह पंजाब की बदनामी झेल सकते हैं, लेकिन कांग्रेस की नहीं झेल सकेंगे। उन्होंने कहा कि आप से जो गलती करेगा, वह भी अंदर जाएगा। साथ ही कांग्रेसी नेताओं के गैंगस्टर के साथ नाम जुड़ने की बात कही। फौजा सिंह सरारी पर कार्रवाई क्यों नहीं की सीएम मान ने कहा कहा कि हर मामले की जांच में समय लगता है और सभी की बारी आएगी। उन्होंने कहा कि जिस किसी ने भी पंजाब का एक पैसा भी खाया है उनसे हिसाब लिया जाएगा। इस पर प्रताप सिंह बाजवा ने कहा कि यदि ऐसा है तो पूर्व मंत्री फौजा सिंह सरारी पर कार्रवाई क्यों नहीं की गई। मान ने तंज कसते हुए प्रताप बाजवा से पूछा कि कांग्रेस के पूर्व नेता कैप्टन अमरिंदर सिंह, सुनील जाखड़, गुरदीप कांगड़, बलबीर सिंह सिद्धू, मनप्रीत बादल और फतेह जंग बाजवा कहां है। उन्होंने कहा कि यदि सत्ता बदल दी तो इसका मतलब यह नहीं कि बच जाओगे, यदि पंजाब का पैसा खाया है तो अंदर जरूर जाओगे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस से पूर्व सीएम ने अपने भ्रष्ट नेताओं की एक लिस्ट बनाई थी। लेकिन हाईकमान ने बदनामी के डर से लिस्ट दबा दी। प्रताप सिंह बाजवा ने भी कांग्रेस द्वारा शुरूआत करने की बात कही। मान ने जवाब दिया कि जो कर सकते हो कर लो। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के नेता राहुल गांधी, पीएम मोदी व अडानी के रिश्ते बारे सवाल तो उठाते हैं। लेकिन छत्तीसगढ़ और राजस्थान के बीच कांग्रेस ने ही अडानी को खान दी हुई हैं। मान ने बाजवा से कहा कि ढके रहो, काफी कुछ निकलेगा। उन्होंने शेयर सुनाया कि "माना मेरी कमीज पर लाखों दाग हैं पर खुदा का शुक्र है धब्बा नहीं।" बाजवा ने मान को जवाब दिया कि धब्बा नहीं, यह कमीज ही फटने वाली है। बाजवा ने अरविंद केजरीवाल द्वारा रेत से 20 हजार करोड़ रुपए सालाना देने की गारंटी पर सवाल किया। मान ने कहा कि वह बजट पर बोलने के दौरान सबकुछ बताएंगे। उन्होंने कहा कि वह बताएंगे कि कांग्रेसी के कितने माफिया पकड़े हैं, इनमें पूर्व सीएम चरणजीत सिंह चन्नी और सदन में बैठे उनके चहेते नेता भी मौजूद हैं। उन्होंने कहा कि सभी के चिट्ठे बहुत बड़े-बड़े हैं। उन्होंने सवाल किया कि साढ़े 5 रुपए प्रति फुट के हिसाब से चलाई रेत की सस्ती खान कांग्रेस के कार्यकाल में क्यों नहीं चलाई गई। मान ने कहा कि G-20 कैंसिल होने की फैली अफवाह पर कांग्रेसी सांसद ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर दी। उन्होंने कांग्रेस से पहले दस्तावेज दिखने की बात कही। बाजवा से कहा कि ऐसे में वह विजिलेंस पर सवाल खड़े करते हैं। उन्होंने कांग्रेसी विधायक सुखपाल सिंह खेहरा पर ट्वीट-ट्वीट खेलने का तंज कसा। प्रताप सिंह बाजवा ने कहा कि क्या पंजाब सरकार पीएसपीसीएल का 22 हजार करोड़ रुपए का घाटा पूरा करेगी। समूचे पंजाब को यह आशंका है कि इस बार गेहूं की फसल के दौरान बिजली नहीं आने वाली, क्योंकि पहले से बिजली बाधित हो रही है। पीएसपीसीएल ने अपने वेतन के लिए 500 करोड़ रुपए बैंक से कर्ज लिया है। विधानसभा स्पीकर ने दोपहर सदन की कार्रवाई ढाई बजे तक स्थगित की है। बाजवा बोले क्या जिन किसानों के पशु मरे, उन्हें मुआवजा मिलेगा पंजाब कांग्रेस के नेता प्रतिपक्ष प्रताप सिंह बाजवा ने बताया कि बीते साल लम्पी स्किन की बीमारी से कुल 1 लाख 74 हजार 927 पशु इससे प्रभावित हुए हैं। साथ ही पंजाब सरकार ने बताया है कि इस साल 100 प्रतिशत वैक्सिनेशन के लिए कुल 78 लाख 75 हजार रुपए का फंड आरक्षित रखा है। पंजाब में कुल 18 हजार गाय की मौत हुई है। बाजवा ने पूछा कि क्या पंजाब के किसान आश्वस्त हैं कि जिनके पास पशु हैं, उनकी सरकार द्वारा 100 प्रतिशत वैक्सीनेशन हो जाएगी। यह भी पूछा कि क्या सरकार के पास कोई प्रस्ताव है कि जो 18 हजार गरीब किसानों के पशुओं की मौत हुई, उन्हें मुआवजा राशि दी जाएगी।
On The Second Day Of The Punjab Budget Session There Was A Debate Between Cm Mann And Congress Mann Said No One Will Be Saved Bajwa Said Why Did Sarari Leave