पंजाब में आम आदमी पार्टी की ओर से कार्ड धारकों के राशन में कटौती के बाद भाजपा नेता व जिला सचिव नवन जैन ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है। जैन ने कहा कि पंजाब की -आप- सरकार ने इस राशन में 30 फीसदी कटौती का ऐलान पंजाब की जनता के खिलाफ एक बड़ा --अपराध-- है। जबकि केंद्र की भाजपा सरकार द्वारा 2020 से लगातार तीन साल से जरूरतमंदों को मुफ्त राशन बांटा जा रहा है। यह राशन प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के तहत वितरित किया जा रहा है। इस योजना से देश के करीब 80 करोड़ लोग लाभान्वित हो रहे हैं। वहीं अब पंजाब की -आप- सरकार ने इस राशन में 30 फीसदी कटौती का ऐलान किया है। उन्होंने कहा कि अभी भी केंद्र सरकार गरीबों के लिए पूरा राशन भेज रही है, लेकिन पंजाब में आम आदमी पार्टी सरकार में फूड सप्लाई डिपार्टमेंट के अफसर व इनकी सरकार के मंत्री मिल कर इस तरह की कटाैती कर लोगों के साथ घोटाला कर रहे हैं। ये जरूरतमंदों के खिलाफ इससे बड़ा पाप नहीं हो सकता जो इसके दायरे में आ गए हैं। खुद को आम जनता की सरकार कहने वाली आप सरकार अब जनता को धोखा दे रही है।
By Reducing The Ration By 30 Percent The Aap Government Has Betrayed The People Of Punjab