चंडीगढ़। पंजाब में बीते एक साल में घटी घटनाओं को लेकर कांग्रेस ने आम आदमी पार्टी की सरकार को घेरना शुरू कर दिया है। पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रधान अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग बीते एक साल में हुई सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड, कबड्डी प्लेयर संदीप नंगल समेत अन्य बड़ी घटनाओं की टीशर्ट पहन कर विधानसभा में पहुंचे। इतना ही नहीं, विधानसभा सेशन के शून्यकाल में सिद्धू मूसेवाला के पिता को मिली धमकी पर भी सवाल खड़ा किया है। कांग्रेस के प्रधान अमरिंदर सिंह राजा वडिंग ने अपने ट्विटर अकाउंट पर पोस्ट को डालते हुए कहा है- प्रत्येक पंजाबी को लगता है कि राज्य की कानून व्यवस्था चरमरा गई है, लेकिन पंजाब सरकार तथ्यों की अवहेलना करता रहता है। पंजाब पुलिस अपने वरिष्ठ अधिकारियों पर हमला करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने में विफल रही। जीरो ऑवर में उठा बिगड़ते लॉ एंड ऑर्डर का मुद्दा घटनाओं पर आधारित टी-शर्ट पहन कर राजा वडिंग विधानसभा में भी पहुंचे। जहां शून्यकाल में भी उन्होंने पंजाब के लॉ एंड ऑर्डर पर बातचीत की। उन्होंने कहा कि पंजाब के हालात बिगड़ रहे हैं। बीते 40 सालों में ऐसा नहीं हुआ कि किसी थाने का कब्जा ले लिया गया हो। उसके बाद आज तक उक्त मामले पर कार्रवाई तक नहीं की गई। वहीं दूसरी तरफ सिद्धू मूसेवाला के पिता बलकौर सिंह एक साल से इंसाफ की मांग कर रहे हैं। इंसाफ तो दूर, अब उन्हें धमकियां भी मिलनी शुरू हो गई हैं।
Clashes Over Law And Order In The Assembly Vading Arrived Wearing A T Shirt With Photos Of Major Incidents Raised The Issue Of Threatening Moosewalas Father