यशपाल शर्मा, लुधियाना लुधियाना के सेंट्रल हलके के दिग्गज काउंसलर पार्षद गुरदीप सिंह नीटू ने आज कांग्रेस को छोड़ फिर से भारतीय जनता पार्टी में वापसी कर ली है । बड़ी बात है कि 1 महीने पहले ही गुरदीप सिंह नीटू कांग्रेस के सेंट्रल हलके से एक्स विधायक सुरिंदर डाबर को अपने साथ एक्टिवा स्कूटर पर बिठाकर अपने इलाके का दौरा करवाते दिखाई दिए थे और अब एकाएक उन्होंने चंडीगढ़ में कांग्रेस को बाय-बाय कहकर भाजपा में शामिल हो गए बड़ी बात है कि इस समारोह में उनके साथ 36 का आंकड़ा रखने वाले भाजपा के प्रदेश कोषाध्यक्ष गुरुदेव शर्मा देबी भी साथ मौजूद दिखाई दिए। भारतीय जनता पार्टी ने विधानसभा चुनाव 2017 में जब हल्का सेंट्रल से गुरुदेव शर्मा देबी को टिकट दी थी उसके तुरंत बाद नीतू और गुरुदेव शर्मा देबी में 36 का आंकड़ा बन गया था इसके बाद कांग्रेस के कार्यकाल में भी जब उनका बेटा एक मारपीट मामले में जेल गया तब भी यह 36 का आंकड़ा ज्यों का त्यों बना रहा। नीटू की आज उनकी यह जॉइनिंग भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष अश्विनी शर्मा और प्रदेश महामंत्री जीवन गुप्ता की प्रधानगी में की गई। गौर हो कि 5 साल पहले गुरदीप सिंह नीटू और दिग्गज भाजपा नेता सतपाल गोसाई व उनके पोते अमित गोसाई के साथ नाटकीय ढंग से कांग्रेस में शामिल हो गए थे, हालांकि इसके तुरंत बाद सतपाल गोसाई दोबारा से भाजपा में वापसी कर गए थे, लेकिन नीटू कांग्रेस में जमे रहे थे। इसके बाद वे अपने वार्ड से कांग्रेस की टिकट पर पार्षद चुनाव लड़ जीते भी थे। लेकिन अब कांग्रेस की बिगड़ती चाल को भांपते हुए उन्होंने दोबारा से भाजपा में ही अपना वर्चस्व बनाए रखने के फैसला कर लिया है। चंडीगढ़ पार्टी मुखयालय में आज उनकी जॉइनिग में केवल ढिल्लों, लुधियाना जिला प्रधान रजनीश धीमान भी मौजूद रहे। पार्टी में शामिल होने वालों में संदीप सिंह भगत, अमरजीत सिंह बिट्टू, अजीत सिंह शामिल है।
Councilor Gurdeep Neetu Left Congress And Join Bjp