September 19, 2026 02:28:45
शिअद अध्यक्ष सुखबीर बादल पहुंचे लुधियाना, विपन सूद को लोकसभा चुनाव उम्मदीवार किया घोषित, बोले काका स

शिअद अध्यक्ष सुखबीर बादल पहुंचे लुधियाना, विपन सूद को लोकसभा चुनाव उम्मदीवार किया घोषित, बोले काका साफ छवि वाले नेता

Mar12,2023 | Enews Team | Ludhiana

लुधियाना। रविवार को शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष व पूर्व डिप्टी सीएम सुखबीर सिंह बादल लुधियाना पहुंचे। जहां पर सुखबीर सिंह बादल ने आज तमाम कार्यकर्ताओं के अलावा इंडस्ट्रियलिस्ट के साथ मुलाकात की। इस दौरान सुखबीर बादल ने शिअद नेता व कारोबारी विपन सूद काका को अकाली दल से आने वाले लोक सभा चुनाव 2024 का प्रत्याशी घोषित कर दिया है। उन्होंने कहा कि काका सूद एक साफ छवि वाले व्यक्ति है। जिसके चलते पार्टी की और से उन्हें टिक्ट दी जा रही है। क्योंकि पार्टी हमेशा इमानदारों की मिसाल रही है। इसी के चलते उन्होंने लोकसभा चुनाव के लिए विपन सूद काका का नाम घोषित किया है। ये घोषणा उन्होंने विपन सूद के घर पर प्रैस कांफ्रेस के दौरान की। इस दौरान सुखबीर बादल ने एक बार फिर से आप सरकार पर निशाना साधा है । उन्होंने कहा कि पंजाब में कानून व्यवस्था नाम की कोई चीज नहीं है। पिछले एक साल से सरकार को सत्ता में आए हो गए हैं और लगातार पंजाब में क्राइम बढ़ रहा है। जिसको लेकर इंडस्ट्रियलिस्टों ने भी चिंता जाहिर की है और कहा कि वह बाहरी राज्यों में जाने को मजबूर हैं। इस दौरान सुखबीर सिंह बादल ने कहा कि आप के मंत्री खुद भ्रष्टाचार में पकड़े जा रहे है। जबकि सीएम भगवंत मान पंजाब को करप्शन फ्री करने के दावे कर रहे है।

Sad President Sukhbir Badal Reached Ludhiana Declared Vipan Sood As Candidate For Lok Sabha Elections Said Kaka Leader With Clear Image

Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं