September 18, 2026 03:26:52
पंजाब कांग्रेस का चलो राजभवन मार्च हुआ असफल, अडानी व भाजपा खिलाफ था प्रदर्शन, पुलिस ने किए गिरफ्तार

पंजाब कांग्रेस का चलो राजभवन मार्च हुआ असफल, अडानी व भाजपा खिलाफ था प्रदर्शन, पुलिस ने किए गिरफ्तार

Mar13,2023 | Enews Team | Chandigarh

चंडीगढ़। पंजाब कांग्रेस सोमवार को अडानी के खिलाफ राजभवन तक मार्च निकालने की तैयारी में थी, लेकिन चंडीगढ़ पुलिस ने कांग्रेसी नेताओं और कार्यकर्ताओं को पंजाब कांग्रेस भवन से आगे तक नहीं बढ़ने दिया। इस दौरान काफी देर तक जद्दोजहद के बाद पुलिसकर्मी सभी कांग्रेसी नेता और कार्यकर्ताओं को हिरासत में लेकर बसों में भरकर से ले गई। इससे पहले प्रदेश की समूची लीडरशिप व कार्यकर्ताओं ने प्रदेशाध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग के नेतृत्व में चंडीगढ़, सेक्टर-15 स्थित पंजाब कांग्रेस भवन में विरोध प्रदर्शन और भाषणबाजी की। कांग्रेसी नेताओं ने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। कार्यकर्ता ने भी हाथों में तख्तियां पकड़ अडानी पर मेहरबानी और दोस्तों की मदद करनी बंद करो की नारेबाजी की। पंजाब कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष राजा वड़िंग ने बताया कि -चलो राजभवन- नामक यह मार्च भाजपा की पूंजीपति गौतम अडानी के पक्ष की नीतियों के खिलाफ निकाला जाना था। कांग्रेसी नेता और कार्यकर्ता ने -दोस्तों को देश बेचना बंद करो- के नारे लगाए। कांग्रेसी नेताओं ने कहा कि केंद्र सरकार की दमनकारी और पक्षपाती नीतियों के कारण प्रदर्शन किया गया। पंजाब कांग्रेस शुरुआत से भाजपा पर लगातार अडानी का समर्थन करने और उसे फायदा पहुंचाने के लिए काम करने के आरोप लगाती रही है। फिलहाल सभी कांग्रेसी नेता व कार्यकर्ता पुलिस की नजर में हैं और आज दोबारा विरोध प्रदर्शन न करने की शर्त के बाद उन्हें छोड़ा जाएगा। कांग्रेस ने भाजपा पर अडानी के लिए सरकारी टेंडर समेत विदेशी यात्राओं के दौरान उनके बिजनेस में फायदे के आरोप लगाए हैं।

Punjab Congresss Chalo Raj Bhavan March Failed Protest Against Adani And Bjp Police Arrested



Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं