September 17, 2026 23:37:50
सीएम मान ने एक साल का रिपोर्ट कार्ड किया पेश, बोले मुझ पर भरोसा रखे पंजाब, अगली पीढ़ी का सुधारेगें भ

सीएम मान ने एक साल का रिपोर्ट कार्ड किया पेश, बोले मुझ पर भरोसा रखे पंजाब, अगली पीढ़ी का सुधारेगें भविष्य

Mar16,2023 | Enews Team | Chandigarh

चंडीगढ़। पंजाब के सीएम भगवंत मान ने आज अपनी आप सरकार के एक साल का कार्यकाल पूरा होने पर बधाई दी। उन्होंने बीते एक वर्ष में सरकार की सभी गारंटी व उपलब्धियों को गिनाया। साथ ही कहा कि उनका लक्ष्य अगला चुनाव नहीं, बल्कि अगली पीढ़ी के भविष्य को खुशहाल बनाना है। सीएम मान ने कहा कि पूर्ण बहुमत से जीती आप के मंत्री और विधायकों का कोई राजनीतिक इतिहास नहीं है, सभी आम लोगों में से निकले हुए लोग हैं। उन्होंने कहा कि चुनाव प्रचार के समय आप ने पंजाबियों को गारंटी दी थी। रोजगार के लिए हर विभाग में रिक्त पदों को भरने की गारंटी पूरी करते हुए एक साल में 26,778 हजार नौकरियां दी गई। कच्चे कर्मचारियों को पक्के करने का वादा पूरा दूसरी गारंटी में बिजली बिल जीरो के लक्ष्य को पूरा किया। करीब 87 प्रतिशत परिवारों को 600 यूनिट मुफ्त बिजली दी गई। कच्चे कर्मचारियों को पक्के करने का वादा पूरा किया। आउटसोर्स कर्मचारियों को भी कानूनी अड़चन दूर कर जल्द स्थायी करने की बात कही। शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि व अन्य उपलब्धियां गिनाई सीएम मान ने कहा कि मूंगी पर MSP दी, गेहूं की सीधी बिजाई पर 1500 रुपए दिए, गन्ने के 392 करोड़ दिए गए। एक साल में 300 मोहल्ला क्लिनिक चलाए गए, जहां 15 लाख लोगों ने इनका फायदा लिया। मान ने कहा कि स्कूल ऑफ एमिनेंस शुरू किए जा रहे हैं। इनमें नौवीं से 12वीं कक्षा के छात्रों की प्रतिभा को उनकी क्षमता व रुचि के अनुसार निखारा जाएगा। मजदूरों के लिए कम से कम दिहाड़ी का वादा पूरा किया। श्री गुरु ग्रंथ साहिब की बेअदबी मामले में AAP ने इंसाफ दिलाने के की गारंटी दी थी। इसे पूरा करते हुए SIT द्वारा 7 हजार पेजों का चालान पेश किया जा चुका है। विकास की स्पीड बढ़ेगी CM मान ने कहा कि सरकार के नए एक साल में विकास की स्पीड तेज की जाएगी। प्रदेश में बड़ी-बड़ी इंडस्ट्री आ रही हैं और युवाओं को रोजगार मिलेगा। ड्रग्स के खिलाफ बड़ी मुहिम छेड़ी गई है, ताकि पंजाब को रंगला पंजाब बनाया जा सके। भ्रष्टाचार पर सरकार बनते ही नकेल कसी गई। भ्रष्टाचार के आरोपी मंत्री और अफसर जेलों में हैं। मान ने कहा कि AAP ने अपनी सरकार के मंत्रियों पर भी एक्शन लिया है। NRI से मांगा साथ CM मान ने NRI से अपील करते हुए कहा कि अब प्रदेश में पंजाबियों की सरकार है। उन्होंने NRI पंजाबियों से साथ मांगा। मान ने कहा कि पहले की सरकारें जो काम आखिरी 6 महीने में करती रही, वह AAP ने पहले 6 महीने में ही कर दिए। मान ने पंजाबियों से उन पर भरोसा रखने की बात कही।

Cm Mann Presented One Years Report Card Said Trust Me Punjab Will Improve The Future Of The Next Generation



Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं