चंडीगढ़। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान और शिअद अध्यक्ष एवं पंजाब के पूर्व डिप्टी सीएम सुखबीर सिंह बादल आमने-सामने हैं। सुखबीर सिंह बादल ने कोटकपूरा गोलीकांड में दाखिल चार्जशीट के बाद मान सरकार पर बदलाखोरी के आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि विरोधी उनका पॉलिटिकल करियर खत्म करना चाहते हैं। यही कारण है कि उनके खिलाफ झूठे केस बनाए जा रहे हैं। सुखबीर सिंह बादल ने कहा कि पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट ने आदेश जारी किए थे कि सीट का कोई सदस्य सरकार से आदेश नहीं लेगा। जबकि सीएम भगवंत मान कह रहे हैं कि वह बादलों को अंदर कराएंगे। बादल ने सवाल खड़ा किया कि ऐसे में सीएम मान को कैसे पूछा कि सीट क्या कर रही है। सीएम मान ने धूरी में दिया जवाब वहीं, सीएम भगवंत मान अपने विधानसभा क्षेत्र धूरी में लोगों की परेशानियां सुनते हुए सुखबीर बादल के आरोपों का करारा जवाब दिया। मान ने कहा कि जो लोग कुर्बानी देने की बात करते हैं, वह कोर्ट जाने से डर रहे हैं। सीट पर भी सवाल खड़े कर रहे हैं। मान ने कहा कि सीट की जांच में सरकार का कोई हस्तक्षेप नहीं है। बेअदबी का इंसाफ मिलना चाहिए और यदि बेगुनाह हैं तो फिर डर किस बात का है। हाईकोर्ट से सुखबीर बादल को नहीं मिली अग्रिम जमानत इससे पहले पंजाब के कोटकपूरा गोलीकांड मामले में फरीदकोट जिला अदालत ने पंजाब के पूर्व सीएम प्रकाश सिंह बादल की अग्रिम जमानत मंजूर की थी। जबकि सुखबीर सिंह बादल को राहत नहीं दी गई। नतीजतन सुखबीर सिंह बादल पर गिरफ्तारी की तलवार लटकी हुई है।
Punjab Cm And Sad President Face To Face Sukhbir Badal Accuses Aap Of Vendetta Maan Said Innocent Then Why Fear