September 18, 2026 04:16:47
Big Breaking - नकोदर से अमृतपाल सिंह की गिरफ्तारी की चर्चा, आधिकारिक पुष्टि का इंतजार

Big Breaking - नकोदर से अमृतपाल सिंह की गिरफ्तारी की चर्चा, आधिकारिक पुष्टि का इंतजार

Mar18,2023 | Yashpal Sharma | Ludhiana

वारिस पंजाब दे के मुखिया और खालिस्तान समर्थक अमृतपाल सिंह को नकोदर से गिरफ्तार करने की खबरें सामने आ रही है, हालांकि अभी तक पुलिस की ओर से इस संबंधी किसी भी तरह की पुष्टि नहीं की गई है। लेकिन बताया जा रहा है कि पुलिस की 100 के करीब गाड़ियां शाहकोट से अमृतपाल सिंह के काफिले के पीछे लगी हुई थी और पुलिस की ओर से बताया जाता है कि अमृतपाल सिंह चार गाड़ियों के काफिले में सवार था। नकोदर के पास पुलिस की ओर से उनकी गाड़ियों को टक्कर मारकर रोका गया। जिसके बाद अमृतपाल ने भागने की कोशिश की और पुलिस की ओर से उसे गिरफ्तार कर लिया गया । अभी तक इस तरह की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। यह खबर सूत्रों के हवाले से आ रही है। गौर हो कि इससे पहले सुबह करीब 10:30 बजे शाहकोट में अमृतपाल सिंह के छह साथियों को भी पुलिस की ओर से गिरफ्तार किया गया था। यह पूरा मामला अजनाला पुलिस थाने पर कब्जे को लेकर और पुलिस पर किए गए हमले को लेकर अंजाम दी गई है। गौर हो कि करीब 2 सप्ताह पहले पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने देश के गृहमंत्री अमित शाह से मुलाकात की थी और इस बैठक में पंजाब में होने वाली जी-20 बैठक और पंजाब के हालातों पर चर्चा की गई थी। सुनने में आ रहा है कि अब जी-20 की बैठक पंजाब में खत्म होने के बाद पंजाब सरकार की ओर से यह बड़ा ऑपरेशन चलाया गया जिसके तहत यह गिरफ्तारी की गई है।

Amrit Pal Singh Arrest From Nakodar

Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं