अमृतपाल सिंह पर नेशनल सिक्योरिटी( NSA )एक्ट के तहत कार्रवाई करने की योजना पंजाब पुलिस बना रही है। इस एक्ट के तहत किसी भी व्यक्ति को बिना किसी धाराओं के 1 साल तक गिरफ्तार किया जा सकता है। इतना ही नहीं एनएसए धारा लगने के बाद पंजाब के साथ-साथ केंद्र भी इस केस में इंवॉल्व हो जाएगा और पंजाब पुलिस के किसी भी एक्शन पर केंद्र के ध्यान में रहेगा। इस पूरे मामले को अब बीते दिनों पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान और देश के गृह मंत्री अमित शाह के बीच दिल्ली में हुई मुलाकात से भी जोड़कर देखा जा रहा है। सूत्र बताते हैं कि इस बैठक में अमृतपाल सिंह पर सख्त कार्रवाई करने का भी एक अहम मुद्दा था और इसी के मद्देनजर पंजाब में बड़े स्तर पर सेना बल केंद्र से मांगी गया था। बड़ी बात है कि कुछ शरारती तत्वों की ओर से पब्लिक के बीच में यह भी भ्रम फैलाया जा रहा था कि अमृतपाल सिंह को भारतीय जनता पार्टी की ओर से लाया गया है और यही कारण है कि अमृतपाल सिंह की गिरफ्तारी को लेकर केंद्र भी सख्त रवैया अपनाए हुए थे और इसको लेकर ही पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान को एक्शन लेने में हर तरह की मदद देने की बात कही गई थी। जिसके बाद अब ये चर्चा हो रही है कि भले ही यह एक्शन पंजाब पुलिस की ओर से अंजाम दिया गया है लेकिन इसका पूरा खाका केंद्र सरकार की ओर से तैयार किया गया था।
Nsa May Be Imposed On Amritpal Singh Discussion Action Of Punjab Government Complete Planning By The Center