September 19, 2026 02:10:46
Cm मान पहुंचे भगत सिंह के जद्दी घर खटकड़ कलां: शहीदों को दी श्रद्धांजलि; भगत सिंह के घर तक विरासती गल

Cm मान पहुंचे भगत सिंह के जद्दी घर खटकड़ कलां: शहीदों को दी श्रद्धांजलि; भगत सिंह के घर तक विरासती गली बनाने का ऐलान

Mar23,2023 | Enews Team | Khatkar Kalan

खटकड़ कलां। सीएम भगवंत मान वीरवार को पंजाब के शहीद व वीर सपूत भगत सिंह के शहीदी दिवस पर उनके पैतृक गांव खटकड़ कलां पहुंचे। उन्होंने शहीद भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरू को याद करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। सीएम मान के पहुंचने से पहले गांव में सभी तैयारियां पूरी कर ली गई थी। इससे पहले सीएम मान बीती 22 मार्च को अजायब घर से शहीद भगत सिंह के घर तक 850 मीटर लंबी विरासती गली बनाने की घोषणा भी कर चुके हैं। सीएम मान के आज तीन कार्यक्रम हैं। इनमें पहला गांव खटकड़ा कलां में शहीद भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरू को श्रद्धांजलि अर्पित करना है। इसके बाद वह फिरोजपुर में भी शहीदों को याद कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे। इसके बाद मान सीधा दिल्ली जंतर मंतर के लिए निकलेंगे। यहां वह केंद्र सरकार के खिलाफ अभियान की शुरुआत में शामिल होकर दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल के साथ जनसभा को संबोधित करेंगे। यह जनसभा दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ पोस्टर लगाने के बाद की गई कार्रवाई के कारण हो रही है। सीएम ने यही ली थी शपथ गौरतलब है कि करीब एक साल पहले पंजाब में पहली बार आप की सरकार बनी थी। भगवंत मान ने बतौर सीएम पंजाब पद की शपथ शहीद भगत सिंह के गांव खटकड़ कलां में ही ली थी। मान युवाओं से शहीद भगत सिंह के आदर्शों व उनके पद चिन्ह पर चलते हुए देश हित की भावना से काम करने की अपील करते रहे हैं।

Cm Mann Reached Bhagat Singhs Stubborn House Khatkar Kalan Paid Tribute To The Martyrs Announcement To Make Heritage Street Till Bhagat Singhs House



Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं