September 19, 2026 02:27:38
पूर्व मंत्री भारत भूषण आशू को हाईकोर्ट से मिली राहत, कांग्रेसियो में खुशी की लहर

पूर्व मंत्री भारत भूषण आशू को हाईकोर्ट से मिली राहत, कांग्रेसियो में खुशी की लहर

Mar24,2023 | Yashpal Sharma | Ludhiana

यशपाल शर्मा, लुधियाना। फ़ूड सप्लाई विभाग में हुए दो हजार करोड़ के फूड, टेंडर व ट्रांसपोर्ट घोटाला मामले में पूर्व मंत्री भारत भूषण आशू को आज हाईकोर्ट से बड़ी राहत मिल गई। इस पूरे मामले में आरोपी भारत भूषण आशू को जमानत से पहले करीब 7 महीने लंबी जेल काटनी पड़ी है। आशू की जमानत की हाईकोर्ट से सूचना बाहर निकलते ही आशू के नज़दीकियों में खासकर आगामी महीनों में होने वाले काउंसलर चुनाव लड़ने के इच्छुक उम्मीदवारों में खुशी की बड़ी लहर देखी जा रही है। आशू की जमानत के साथ साथ इस मामले में अन्य चार आरोपियों को भी राहत मिल गई। आशु सहित अन्य आरोपियों की जमानत को लेकर पिछले करीब डेढ़ महीने से हाईकोर्ट में तरीके पड़ रही थी और इसके बाद जज की ओर से इस पर अपना फैसला रिजर्व कर दिया गया था। जानकारी के मुताबिक आज आशू के अलावा दोनों डीएफएससी, आढ़ती कृष्ण लाल धोतीवाला और ठेकेदार तेलूराम को भी जमानत मिल गई। इस पूरे घोटाले में अगर पूर्व मंत्री भारत भूषण आशू के पक्ष की बात की जाए तो विजिलेंस इस मामले में आशू से बड़ी रिकवरी या कहे किसी बड़ी प्रॉपर्टी का खुलासा करवाने में नाकामयाब रही है, जो इस केस में भारत भूषण के कोर्ट में चलने वाले ट्रायल में मददगार साबित हो सकता है।

Ex Minister Bharat Bhushan Ashu Bail Accepted

Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं