September 19, 2026 07:36:59
शिक्षा मंत्री हरजोत बैंस ने आईपीएस ज्योति यादव साथ लिए फेरे, सीएम मान व केजरीवाल हुए समारोह में शामि

शिक्षा मंत्री हरजोत बैंस ने आईपीएस ज्योति यादव साथ लिए फेरे, सीएम मान व केजरीवाल हुए समारोह में शामिल

Mar25,2023 | Enews Team | Anandpur Sahib

नंगल। आनंदपुर साहिब से आप के विधायक व राज्य के कैबिनेट मंत्री हरजोत सिंह बैंस शनिवार को शादी के बंधन में बंध गए। उनकी शादी गुरुग्राम निवासी राकेश यादव की आईपीएस बेटी ज्योति यादव के साथ हुई। नंगल के गुरुद्वारे में उनके आनंद कारज हुए। शादी में दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल और पंजाब के सीएम भगवंत मान भी पहुंचे। गौरतलब है कि बीते दिनों पंजाब के स्कूल शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस की सगाई आईपीएस ज्योति यादव के साथ होने की बात सामने आई थी। दोनों की एकसाथ एक तस्वीर भी सोशल मीडिया पर देखी गई थी। आईपीएस ज्योति यादव वर्तमान में मानसा जिले में तैनात है। पहले सीएम, फिर दो विधायक और अब मंत्री की शादी पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार बनने के बाद पहले प्रदेश के सीएम भगवंत मान ने डॉ. गुरप्रीत कौर से शादी की। यह मान की दूसरी शादी है। इसके बाद संगरूर से आप की विधायक नरिंदर कौर भराज (28) ने पार्टी के ही वर्कर मनदीप सिंह से शादी की। जबकि फिर आप विधायक रनवीर सिंह द्वारा 62 साल की उम्र में दूसरी शादी की गई। जबकि अब कैबिनेट मंत्री हरजोत सिंह बैंस आईपीएस ज्योति यादव के साथ परिणय सूत्र में बंधे हैं।

Education Minister Harjot Bains Took Ips Jyoti Yadav Along Cm Mann And Kejriwal Attended The Ceremony

Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं