ई न्यूज पंजाब, लुधियाना महिला कांग्रेस नेत्रियों ने गांधी जंयति पर माता रानी चौक स्थित राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा को नमन कर प्लास्टिक के लिफाफों का प्रयोग न करने की शुरुआत अपने-अपने घरों से ही करने का संकल्प किया। इस अभियान के अंर्तगत ब्लाक,वार्ड व बूथ स्तर पर कार्यरत महिला कांग्रेस नेत्रियों खुद प्लास्टिक के लिफाफों का प्रयोग बंद कर अपने घरों के आस-पास रहने वाली महिलाओं को भी प्लास्टिक लिफाफे प्रयोग न करने के लिए प्रेरित करेंगी। महिला कांग्रेस अध्यक्ष लीना टपारिया ने प्लास्टिक लिफाफों को मानव जीवन व वातावरण के लिए घातक बताते हुए कहा कि प्लास्टिक के लिफाफों में परोसा गया गर्म भोजन अनेक जानलेवा बीमारियो का कारण बनता है। इसलिए घर से बाजार जाते समय कपड़े व जूट के थैले लेकर जाएं। खाने-पीने की वस्तुए खरीदते समय भी घर से बर्तनो को तरजीह दें। गीले व सूखे कूड़े को अल्ग-अल्ग रखें। इस अवसर पर अलका मल्हौत्रा,मनीषा कपूर,नीरु शर्मा,रिपू गिल,तरणजीत,कंचन बतरा,पूजा शर्मा,सीमा सचदेवा,मानसी आरती कालड़ा,मंजू जयसवाल,नीलू अरोड़ा,सुखविन्द्र कौर,गुरमीत कौर, किरणजीत कौर,तरुणा चारण,राज रानी,संतोष जोया,सोनिका शर्मा,मोनिका शर्मा,शरणजीत कौर सिम्मी,बलबीर कौर,सर्वजीत कौर बराड़ व जसबीर कौर सहित अन्य भी उपस्थित थे।
Mahila congress