चंडीगढ़। पंजाब विजिलेंस ने भ्रष्टाचार के विरुद्ध शुरु की गई मुहिम के दौरान पूर्व वन मंत्री पंजाब साधु सिंह धर्मसोत के पुत्र हरप्रीत सिंह को 60 लाख रुपए में प्लॉट खरीदने की साजिश के अंतर्गत उसी दिन केवल 25 लाख रुपए में बेचने के आरोप में हरप्रीत सिंह के अलावा तीन अन्य व्यक्तियों को पहले से ही दर्ज भ्रष्टाचार के एक मुकदमे में बतौर आरोपी नामज़द किया है। विजिलें, द्वारा दो मुलजि़म राजेश कुमार चोपड़ा और राज कुमार नागपाल को गिरफ़्तार करने के उपरांत मोहाली की अदालत में पेश करके 6 दिनों का पुलिस रिमांड हासिल किया गया है। इस मुकदमे की आगे की पड़ताल जारी है। विजिलेंस अधिकारी ने बताया कि मामले संबंधी विजिलेंस मोहाली में छह फरवरी को मामला दर्ज हुआ था। इस केस की जाँच से पाया गया कि आरोपी राज कुमार नागपाल, निवासी सैक्टर 8 पंचकूला, हरियाणा द्वारा प्लॉट नंबर 2023, सैक्टर-88 मोहाली की एलओआई गुरमिन्दर सिंह गिल, निवासी कोठी नंबर 1677, फेज़-3बी-2 मोहाली से तारीख़ 27 नंवबर 2018 को एक अश्टाम द्वारा 60 लाख रुपए में खऱीदी गई। जबकि उसी दिन उसी अस्टाम की श्रृंखला में एक अन्य अश्टाम खरीद करके, राज कुमार द्वारा यही प्लॉट आगे पूर्व मंत्री साधु सिंह धर्मसोत के बेटे हरप्रीत सिंह को करीब 35 लाख रुपए में घटाकर केवल 25 लाख रुपए में साजिश के अंतर्गत बेच दिया गया। इस प्लॉट की खरीद और बिक्री के समय राजेश कुमार चोपड़ा, निवासी सैक्टर 82 मोहाली द्वारा बतौर गवाह दस्तखत किए गए। पहले ही जमा करवा दी खातों में रकम जांच में पता लगा है कि इस 60 लाख रुपए की रकम में से राज कुमार के खाते में पहले ही अनमोल अम्पायर प्राईवेट लिमिटेड के प्रोप्राईटर मुलजि़म राजेश कुमार चोपड़ा द्वारा 22.50 लाख, हरप्रीत सिंह द्वारा 25 लाख रुपए और बाकियों द्वारा 12.10 लाख रुपए जमा करवा दिए गए। राज कुमार से यह एलओआई आगे हरप्रीत सिंह को दिलाने में राज कुमार सरपंच, प्रोपर्टी डीलर, जुझार नगर मोहाली और निवासी फेज़ 6 मोहाली द्वारा अहम भूमिका निभाई। गमाडा के रिकॉर्ड के मुताबिक बिक्रीकर्ता गुरमिन्दर सिंह गिल के नाम से राज कुमार के नाम परन्तु एलओआई. तबदील होने सम्बन्धी कोई रिकॉर्ड मौजूद नहीं है और सीधा गुरमिन्दर सिंह गिल के नाम से उक्त हरप्रीत सिंह के नाम पर प्लॉट तबदील कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि इस तरह आरोपियों ने अलग-अलग ऐंटरियों के द्वारा राज कुमार को यह एल.ओ.आई. फर्जी तौर पर खरीद और बिक्री करनी दिखाई गई है। जबकि प्लॉट को 25 लाख रुपए में खरीद करने के लिए दिखाने में मदद की गई है।
Former Minister Dharamsots Son Arrested Three Accomplices Also Caught Cheated Lakhs By Selling Expensive Plot As Cheap