September 18, 2026 04:21:48
गांधी जयंति पर रघुपति राघव राजा राम की धुन पर सैंकड़ों कांग्रेसी कार्यकर्ताओं के साथ जिला प्रधान अश्व

गांधी जयंति पर रघुपति राघव राजा राम की धुन पर सैंकड़ों कांग्रेसी कार्यकर्ताओं के साथ जिला प्रधान अश्वनी शर्मा ने निकाली प्रभात फेरी

प्रभात फेरी का उद्देश्य आपसी भाईचारा व् एकता :- अश्वनी शर्मा

Oct2,2019 | Yashpal sharma | ludhiana

ई न्यूज पंजाब, लुधियाना जिला कांग्रेस कमेटी लुधियाना (शहरी) की ओर से राष्ट्रपति महात्मा गांधी व देश के पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंतीके अवसर पर आपसी भाईचारा व् एकता का संदेश देने के उद्देश्य से जिला प्रधान अश्वनी शर्मा की अध्यक्षता में कांग्रेस भवन से सैंकड़ों कांग्रेसी वर्करों व् महिला कार्यकर्ताओं के साथ प्रभात फेरी निकाली जोकि कांग्रेस भवन से शुरू होती हुई घंटा घर,चौड़ा बाजार से होती हुई माता रानी चौंक स्थित राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा पर जाकर समाप्त हुई यहां जिला प्रधान अश्वनी शर्मा,विधायक राकेश पांडे,विधायक सुरिंदर डावर,सेक्ट्री आल इंडिया कांग्रेस सेवा दल सुशील पराशर,पंजाब सचिव संजय शर्मा,सभी ब्लाक प्रधान,वार्ड प्रधान व् पार्टी की वरिष्ठ महिला कार्यकर्ताओं ने फूल माला अर्पित कर श्रद्धांजलि दी इसके उपरान्त पूर्व प्रधानमंत्री स्व लाल बहादुर शास्त्री को फूल माला के साथ श्रद्धांजलि दी गई।प्रभात फेरी दौरान पुरे मार्ग महिला कार्यकर्ताओं ने रघुपति राघव राजा राम पतित पावन सीता राम की धुन गा कर जनता को अहिंसा,प्रेम व् एकता का संदेश दिया। इस अवसर पर जिला प्रधान अश्वनी शर्मा ने कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी ने अपना पूरा जीवन देश की एकता व् अखंडता के लिए जनता को समर्पित किया व् देश के लिए पैदल मार्च कर एकता व् अहिंसा का संदेश दिया और उन्ही से प्रेरणा लेते हुए जिला कांग्रेस कमेटी की और से सभी को एकता के सूत्र में बाँधने व् अखंडता के लिए उनकी और से यह एक प्रयास किया गया है उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री को नमन करते हुए कहा कि लाल बहादुर शास्त्री जी प्रधानमंंत्री होते हुए जय जवान जय किसान का नारा देकर दुश्मन देश के दांत खट्टे किए तथा देश की एकता एवं अखंडता को मजबूती दी।इस अवसर पर विधायक राकेश पांडे,विधायक सुरिंदर डावर ने कहा कि महात्मा गांधी ने पूरी कौम को एकता व् अखंडता का पाठ पढ़ाया है और आज उन्ही से प्रेरणा लेते हुए जिला प्रधान अश्वनी शर्मा की और से किया गया यह आयोजन प्रशंसनीय है और ऐसे आयोजन होते रहने चाहिए। इस अवसर पर पंजाव सचिव संजय शर्मा,ब्लाक प्रधान गुरप्रीत गोपी,जरनैल सिंह शिमलापुरी,ब्लाक प्रधान पीतांजलि शर्मा,राजीव झमट,अशोक पोपले,रुपेश जिंदल,गुरमुख सिंह मिठू,परमिंदर सिंह रिंकू,मुनीश शाह,रमनजीत लाली,बी के अरोड़ा,मुनीश कालिया,सीता राम शंकर,चेतन व्वेजा,हरबंस सिंह पनेसर,आशा गर्ग,कुलदीप कौर,नीरू शर्मा,ऋतू गिल,जतिंदर पाल बेदी,गुरप्रीत गिल,शहनाज बेगम,शीला मस्सी,सुरिंदर शर्मा,बानू बहल,प्रदीप अग्रवाल,तिलक राज यादव,वार्ड प्रधान बिट्टा,बी एस ठाकुर,सरदार सुच्चा सिंह,अहमद अली गुड्डू,सरोज,किरण,तारा सिंह,राज कुमार राजू,शुभम शुक्ला,शिंगारा सिंह सेवादल,व् अन्य कार्यकर्ता उपस्थित हुए।

Prabhat pheri removed from Dist congress committe on Gandhi jayanti



Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं