September 18, 2026 04:03:59
317 दिन बाद पटियाला जेल से बाहर आए सिद्धू, बोले- मान अखबारी Cm, पंजाब में राष्ट्रपति शासन लगाना चाहत

317 दिन बाद पटियाला जेल से बाहर आए सिद्धू, बोले- मान अखबारी Cm, पंजाब में राष्ट्रपति शासन लगाना चाहती है केंद्र सरकार

Apr1,2023 | Enews Team | Patiala

पटियाला। पंजाब कांग्रेस के पूर्व प्रधान नवजोत सिंह सिद्धू रोडरेज मामले में 317 दिन की सजा पूरी करने के बाद शनिवार को पटियाला जेल से रिहा हुए। हालांकि पहले रिहाई तीन बजे होनी थी। पटियाला जेल के बाहर नवजोत सिद्धू के समर्थक भारी संख्या में जुटने शुरु हो गए थे। जबकि समर्थकों द्वारा डोल व बैंड का भी इंतजाम किया गया था। सिद्धू की रिहाई होते ही जेल के बाहर उन पर फूल बरसाए गए। वहीं फिर भारी संख्या में गाड़ियों काफिला उनके साथ वहां से रवाना हुआ। बाहर आते ही नवजोत ने कहा के सीएम भगवंत मान अखबारी CM है। केंद्र सरकार पंजाब में राष्ट्रपति शासन लगाना चाहती है। सिद्धू जेल से रिहा होने के बाद पटियाला के काली माता मंदिर और दुख निवारण गुरुद्वारा में माथा टेकने पहुंचे। जहां से वे सीधा अपने घर परिवार से मिले। जहां वह कुछ समय अपनी पत्नी डॉ. नवजोत सिंह सिद्धू के साथ रहेंगे। गौरतलब है कि डॉ. नवजोत कौर सिद्धू कैंसर स्टेज-2 पर हैं। डेरा बस्सी के ही एक प्राइवेट अस्पताल में उनका ऑपरेशन हुआ। जहां से उन्हें बुधवार को ही छुट्‌टी दी गई है। वह पटियाला घर में बैड रेस्ट पर हैं। सभी नेता पहुंचे सिद्धू के स्वागत में वहीं कांग्रेस हाईकमान ने शनिवार को राज्य स्तरीय कार्यक्रम रद्द कर नेताओं को सिद्धू के स्वागत में पहुंचने के लिए कहा है। नेशनल कांग्रेस के पूर्व स्पोक्सपर्सन गौतम सेठ ने बताया कि कांग्रेस नेता के सी वेणुगोपाल ने राज्य स्तरीय कार्यक्रमों को आज रद्द करने के लिए कहा है। उन्होंने सभी कांग्रेसी नेताओं को नवजोत सिंह सिद्धू के स्वागत में पटियाला जेल पहुंचने के आदेश दिए थे। जिसके चलते मोहिंदर सिंह केपी और और लाल सिंह पटियाला जेल पहुंचे। दोनों ने तकरीबन आधा घंटा नवजोत सिंह सिद्धू से मुलाकात की। वहीं नवजोत सिद्धू की रिहाई की खबर के बाद बीते दिन से ही पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी में हलचल शुरू हो चुकी है। पंजाब प्रधान अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने उन्हें रिसीव करने से साफ मना कर दिया। हालांकि वड़िंग के अलावा कई नेता पटियाला जेल पहुंचे और सिद्धू से मुलाकात की। जबकि उन्होंने ट्वीट कर सिद्धू को बधाई दी। वड़िंग ने कहा कि नवजोत सिंह जी का हार्दिक स्वागत है। उम्मीद है जल्द मिलेंगे, उम्मीद है आप जल्द ही पंजाबियों की सेवा में हाजिर होंगे।

Sidhu Came Out Of Patiala Jail After 317 Days Said Honorable Cm Central Government Wants To Impose Presidents Rule In Punjab



Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं