पटियाला। पटियाला जेल से बाहर आए नवजोत सिंह सिद्धू की सुरक्षा को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। मिली जानकारी के अनुसार पंजाब सरकार की और से सिद्धू की सुरक्षा में बड़ी कटौती की गई है। जिसके चलते उनकी Z+ सिक्योरिटी को हटाकर Y+ कैटगरी में बदल दिया गया है। अब नवजोत सिद्धू के साथ 25 की जगह 12 सुरक्षा कर्मी तैनात रहेंगे। बताया जा रहा है कि यह फैसला सुरक्षा रिव्यू कमेटी की मीटिंग के दौरान लिया गया है। गौरतलब है कि जेल में जाने से पहले सिद्धू के पास Z+ सुरक्षा थी। रोडरेज मामले में नवजोत सिद्धू पटियाला जेल में 317 दिन की सजा पूरी करके बाहर आए हैं। जिसके बाद एकदम सरकार की और से यह बड़ा फ़ैसला किया गया है।
Big News Security Cut For Navjot Sidhu Who Came Out Of Jail Now 12 Security Personnel Will Be Deployed Instead Of 25