ई न्यूज पंजाब, दिल्ली \r\nदिल्ली गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के पूर्व प्रधान और अकाली दल बादल के दिल्ली इकाई के पूर्व प्रधान मंजीत सिंह जीके ने गांधी जयंति के अवसर पर जागो नाम की नई पार्टी का एलान कर दिया। इस पार्टी का पूरा नाम जग आसरा गुरु ऊट (जत्थेदार संतोख सिंह) रहेगा। मंजीत सिंह जीके ने इस पार्टी का एलान दिल्ली के गुरुद्वारे में किया। जहां 4 हजार के करीब संगतां इस पार्टी के समर्थन को वहां जुटे हुए थे। गौर हो जीके बीते साल अकाली दल के प्रमुख स. सुखबीर सिंह बादल और दिल्ली में अकाली दल के प्रमुख नेता मंजिंदर सिंह सिरसा के साथ मतभेद होने के चलते पार्टी से अलग हो गए थे। उन्होंने कई पंथक मामलों खासकर गुरमीत राम रहीम को माफी दिए जाने के मामलों में पार्टी की भूमिका पर सवाल खडे़ किए थे। इस दौरान जीके ने उक्त पार्टी का नया लोगो भी जारी किया।
manjeet singh Gk announce new party