September 19, 2026 07:36:59
लुधियाना में कांग्रेस का पैदल रोष मार्च, भारत भुषण आशू दिखे गायब, पत्नी रही हाजिर, वड़िंग बोले, साजिश

लुधियाना में कांग्रेस का पैदल रोष मार्च, भारत भुषण आशू दिखे गायब, पत्नी रही हाजिर, वड़िंग बोले, साजिश के तहत राहुल गांधी को करवाई सजा

Apr5,2023 | Enews Team | Ludhiana

लुधियाना। बुधवार को लुधियाना में कांग्रेस पार्टी के वर्करों द्वारा पैदल मार्च निकाला गया। इस दौरान पंजाब प्रधान राजा वड़िंग ने नेतृत्व किया। यह मार्च चौड़ा बाजार से थाना डिवीजन नंबर 3 चौक तक निकाला गया। मार्च में वड़िंग के अलावा नेता प्रताप बाजवा और हरीश चौधरी भी मौजूद रहे। हालांकि इस रोष मार्च में लुधियाना के नेता भारत भुषण आशू गायब दिखे। इस दौरान कांग्रेसियों ने केंद्र व राज्य सरकार के खिलाफ नेताओं ने जमकर नारेबाजी की। वड़िंग ने कहा कि केंद्र सरकार ने साजिश के तहत राहुल गांधी को 2 साल की अदालत से सजा करवाई है। उनकी सदस्यता रद्द कर जनता की आवाज को दबाया गया है। राहुल की भारत जोड़ो यात्रा से विरोधी बौखला गए हैं। केंद्र सरकार का जिस तरह का रवैया है उससे देश को लोकतंत्र और संविधान को खतरा पैदा हो चुका है। भारत आज रूस, रशिया और कोरिया की ओर बढ़ रहा है। तानाशाही देश में हावी हो रही है। वड़िंग ने कहा कि बहुत मुश्किल से कुर्बानियां देकर देश को आजाद करवाया है, लेकिन अब फिर हालात गुलामी जैसे बनते नजर आ रहे हैं। सुप्रीम कोर्ट के 2 जजों ने भी प्रेसवार्ता करते हुए कहा था कि सब कुछ ठीक नहीं है। देश की सबसे पड़ी विपक्षी पार्टी कांग्रेस को मोदी सरकार दबाने की कोशिश कर रही है। आज तक मानहानि केस में कभी किसी को 2 साल की सजा नहीं सुनाई गई है। पंजाब सरकार भी केंद्र की राह पर राजा वड़िंग ने कहा कि केंद्र सरकार की राह पर ही आप सरकार काम कर रही है। केंद्र सरकार ED का इस्तेमाल कर रही है। वहीं प्रदेश सरकार नेताओं को दबाने के लिए विजिलेंस का इस्तेमाल कर रही है। इसका एक ही कारण है कि कोई भी व्यक्ति सरकार के खिलाफ आवाज न उठा सके। वड़िंग ने कहा कि पंजाब भर में ये प्रदर्शन जारी है। अमृतसर धरना में सिद्धू को देंगे निमंत्रण लुधियाना में हो रहे प्रदर्शन में नवजोत सिद्धू गैरहाजिर होने के सवाल पर राजा वड़िंग ने कहा कि ये धरना जिला कांग्रेस का है। पत्रकार जानबूझकर नवजोत सिंह सिद्धू से जुड़े सवाल उनसे पूछ रहे हैं। सिद्धू हमारे सीनियर नेता है। अमृतसर में जब उनके शहर में कांग्रेस प्रदर्शन करेगी तो उन्हें जरूर बुलाया जाएगा।

Congresss Fury March On Foot In Ludhiana Bharat Bhushan Ashu Seen Missing Wife Present Vading Said Rahul Gandhi Was Punished Under Conspiracy



Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं