September 18, 2026 01:08:24
कांग्रेस ने लुधियाना में निकाली संविधान बचाओ यात्रा, प्रताप बाजवा, राजा वडिंग व हरीश चौधरी हुए शामिल

कांग्रेस ने लुधियाना में निकाली संविधान बचाओ यात्रा, प्रताप बाजवा, राजा वडिंग व हरीश चौधरी हुए शामिल

Apr5,2023 | Yashpal Sharma | Ludhiana

यशपाल शर्मा, लुधियाना राहुल गांधी की लोकसभा सदस्यता रदद किए जाने के विरोध में आज लुधियाना में कांग्रेस पार्टी की ओर से संविधान बचाओ यात्रा निकाली गई। ये यात्रा घंटाघर चौक से आरंभ होकर तीन नंबर डिवीजन चौक पर संपन्न हुई। बीते दिनों में पटियाला, जालंधर, अमृतसर में ये यात्रा निकाले जाने के बाद आज ये यात्रा लुधियाना में निकाली गई थी। जिसमें कांग्रेस के प्रदेश प्रधान राजा वडिंग, सीनियर कांग्रेस नेता प्रताप बाजवा व पंजाब कांग्रेस के प्रभारी हरीश चौधरी भी खास तौर पर इस यात्रा में शामिल हुए। लुधियाना में इस यात्रा की अगुवाई जिला प्रधान संजय तलवाड़ व ब्लॉक प्रधानों की ओर से की गई। इस यात्रा दौरान कांग्रेसी नेताओं व वर्करों की ओर से आम पब्लिक व दुकानदारों को भाजपा की धक्केशाही के खिलाफ पंपलेट भी बांटे। जिसमें किस तरह से संविधान की उल्लंघना करके राहुल गांधी की लोकसभा सदस्यता खत्म करने का खुलाया किया गया था। कांग्रेसी नेताओं का कहना था कि राहुल गांधी की लोकसभा सदस्यता रदद होने के पीछे कोई कोर्ट केस नहीं, ब्लकि उनकी ओर से देश भर में निकाली गई भारत जोड़ो यात्रा व इसके बाद अदानी के खिलाफ खोला गया मोर्चा अहम वजह है। ये पहली बार है कि एक सामान्य से केस में किसी सांसद की सदस्यता रदद कर दी जाती है, जो सरासर संविधान की उल्लंघन है। आज की यात्रा में पूर्व विधायक सुरिंदर डाबर, राकेश पांडे़, पूर्व कौंसलर ममता आशू, पूर्व कौंसलर सन्नी भल्ला, ब्लॉक प्रधान मनीश शाह, पकंज काका, दिलराज सिंह, अनिल पारती, महिला कांग्रेस की जिला प्रधान मनीषा कपूर सहित कई अन्य कौंसलर व नेता मौजूद रहे। हालांकि इस यात्रा से पूर्व मंत्री भारत भूषण आशू की भी गैरमौजदूगी देखी गई, लेकिन इसकी वजह उनकी एक मामले में कोर्ट पेशी बताया गया। जबकि लुधियाना वेस्ट से ही पूर्व कौंसलर सुनील कपूर व महाराज सिंह राजी भी इस यात्रा से गैर हाजिर देखे गए।

Congress Takes Out Constitution Save Yatra In Ludhiana

Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं