September 18, 2026 01:08:23
Aap ने जालंधर उप चुनाव में रिंकू को किया उम्मीदवार घोषित, कार्यकर्ताओं ने बोर्ड से उतारी सीएम की फोट

Aap ने जालंधर उप चुनाव में रिंकू को किया उम्मीदवार घोषित, कार्यकर्ताओं ने बोर्ड से उतारी सीएम की फोटो

Apr6,2023 | Enews Team | Jalandhar

जालंधर। एक दिन पहले ही कांग्रेस पार्टी का दामन छोड़कर आम आदमी पार्टी में शामिल होने वाले जालंधर वेस्ट के पूर्व विधायक सुशील रिंकू को पार्टी ने बड़ी जिम्मेदारी सौंप दी है। आप पार्टी द्वारा रिंकू को जालंधर लोकसभा उप-चुनाव में अपना उम्मीदवार बनाया है। पार्टी कार्यालय ने पूर्व विधायक को अपना उम्मीदवार घोषित किए जाने का पत्र भी जारी कर दिया है। जालंधर लोकसभा क्षेत्र से पूर्व कांग्रेसी विधायक सुशील रिंकू को टिकट दिए जाने और उन्हें पार्टी में शामिल करवाए जाने के बाद आम आदमी पार्टी में बगावत का भी बिगुल बज गया है। जालंधर वेस्ट से आम आदमी पार्टी के विधायक शीतल अंगुराल के खासम खाम लोगों ने विरोधी स्वर निकालने शुरू कर दिए हैं। कार्यकर्ताओं ने उतारी सीएम मान व केजरीवाल की फोटोएं जालंधर के आप के कुछ कार्यकर्ताओं ने अपने दफ्तरों से सीएम भगवंत मान, पार्टी के प्रमुख अरविंद केजरीवाल, राघव चड्ढा की फोटो भी हटा दी हैं। कुछ कार्यकर्ताओं ने फोटो हटाते हुए सोशल मीडिया पर अपने फोटो और वीडियो भी शेयर किए हैं। उन्होंने रोष जताते हुए कहा कि सुशील रिंकू को किसी मकसद से था। उसे ही पार्टी ने शामिल कर लिया और टिकट दे दी। विधायक अंगुराल ने दी सोशल मीडिया पर बधाई जालंधर वेस्ट के विधायक शीतल अंगुराल ने उनके धुर विरोधी रहे पूर्व कांग्रेस विधायक सुशील रिंकू को अब उनकी ही पार्टी द्वारा जालंधर लोकसभा क्षेत्र से टिकट दिए जाने पर बधाई के साथ-साथ शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने अपनी फेसबुक वाल पर सुशील रिंकू को उम्मीदवार बनाए जाने का पत्र शेयर करते हुए लिखा आम आदमी पार्टी जालंधर लोक सभा उम्मीदवार बनाये जाने पर सुशील रिंकू को हार्दिक शुभकामनाएं। पार्टी के चुनाव चिन्ह को देखकर करेगें वोटिंग सुशील रिंकू के आम आदमी पार्टी जॉइन करने के बाद शीतल अंगुराल ने कहा कि था कि पार्टी चाहे जिसे भी टिकट दे वह पार्टी के निशान झाड़ू को देखकर वोट डालेंगे। उन्होंने विरोधी के पार्टी में आने पर कहा था कि उनकी रिंकू के साथ कोई निजी दुश्मनी नहीं है। कांग्रेस के साथ विचारधारा की लड़ाई है। उन्होंने कहा कि वह और रिंकू मिलकर काम करेंगे।

Aap Declares Rinku As Candidate For Jalandhar Bypoll Workers Remove Cms Photo From Board



Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं