September 17, 2026 23:34:46
पूर्व Cm को विजिलेंस का नोटिस:आय से अधिक संपत्ति के मामले में पूछताछ के लिए चन्नी तलब; Loc भी जारी ह

पूर्व Cm को विजिलेंस का नोटिस:आय से अधिक संपत्ति के मामले में पूछताछ के लिए चन्नी तलब; Loc भी जारी हो चुका

Apr11,2023 | Enews Team | Chandigarh

चंडीगढ़। पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी की मुश्किलें बढ़ गई हैं। विजिलेंस ब्यूरो ने आय से अधिक संपत्ति मामले में उन्हें पूछताछ के लिए तलब किया है। उन्हें बुधवार सुबह 10 बजे जांच में पेश होने को कहा गया है। चन्नी से विजिलेंस ब्यूरो की यह पहली पूछताछ होगी। इससे पहले चन्नी के खिलाफ लुकआउट सर्कुलर (LOC) भी जारी किया जा चुका है। विजिलेंस सूत्रों के मुताबिक, चन्नी की संपत्ति के बारे में एक विस्तृत रिपोर्ट तैयार की गई है। जब वह ब्यूरो के सामने पेश होंगे, तो उसके मालकी वाली संपत्तियों की एक सूची मांगी जाएगी और विस्तृत रिपोर्ट के साथ उसका मिलान किया जाएगा। अमेरिका जाने का प्रोग्राम करना पड़ा रद्द पिछले महीने जब विजिलेंस ब्यूरो को पता चला था कि चन्नी विदेश जाने की योजना बना रहे हैं, तो 7 मार्च को उनके खिलाफ एक लुकआउट सर्कुलर जारी किया था। इसकी सूचना मिलने के बाद चन्नी ने एक वीडियो जारी किया। जिसमें कहा कि उन्होंने अमेरिका जाने के अपने कार्यक्रम को रद्द कर दिया है। विजिलेंस ब्यूरो पूर्व मुख्यमंत्री चन्नी, उनके भाइयों और परिवार के सदस्यों की संपत्ति की जांच कर रहा था। दरअसल, कुछ ठेकेदारों को पूर्व सीएम द्वारा अनुचित लाभ दिए जाने के बारे में विजिलेंस ब्यूरो को इनपुट मिले थे।

Vigilance Notice To Former Cm Channi Summoned For Questioning In Case Of Disproportionate Assets Loc Has Also Been Issued

Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं