चंडीगढ़। सीएम भगवंत मान ने बुधवार को समाना टोल प्लाजा बंद कर दिया है। उन्होंने कहा कि 9वां टोल प्लाजा बंद होने से लोगों के रोजाना 3 लाख 80 हजार रुपए बचेंगे। इस टोल का समझौता 1 सितंबर 2005 को साढ़े 16 साल के लिए किया गया था। लेकिन आवश्यक कार्य समय से काम पूरा नहीं करने पर सरकार ने 1 करोड़ 6 लाख 48 हजार का डैमेज कंट्रोल भी डाला था। इस दौरान CM मान के साथ हलके से विधायक एवं मंत्री चेतन सिंह जौड़माजरा, मंत्री हरभजन सिंह, शुतराणा से विधायक कुलवंत सिंह समेत अन्य विधायक और नेता उपस्थित रहे। CM मान ने कहा कि 24 जून 2013 को इस टोल प्लाजा को बंद किया जा सकता था, लेकिन ऐसा नहीं किया गया। CM मान ने कहा कि टोल का समझौता कांग्रेस कार्यकाल में हुआ और शिअद सरकार में भी यह जारी रहा। उन्होंने कहा कि सही काम नहीं करने पर टोल समझौता 16 अक्टूबर 2018 को रद्द किया जा सकता था। लेकिन कांग्रेस सरकार बनने पर भी इसे बंद नहीं किया गया। AAP सरकार बनने नोटिस भेजा गया तो टोल संचालक कंपनी कोर्ट पहुंच गई। लेकिन राज्य सरकार ने केस जीत कर इसे आज बंद कर दिया है। 15 किलोमीटर तक के बाशिंदों के बनते हैं पास CM मान ने बताया कि टोल प्लाजा के 15 किलोमीटर तक के क्षेत्र के लोगों के 100-200 रुपए महीने का पास बनता है। लेकिन ऐसा नहीं करने पर भी टोल प्लाजा बंद किया जा सकता था। मान ने कहा कि कंपनी यह मानकर चल रही थी कि केवल दो ही सरकारों की अदला-बदली होनी है, जबकि अब AAP सरकार को मौका मिला है। उन्होंने कहा कि कंपनी ने कोरोना और अन्य कारणों काे आधार बताते हुए अतिरिक्त समय की मांग की। लेकिन राज्य सरकार ने निर्धारित समय सीमा से एक दिन भी अधिक नहीं दिया। CM मान ने कहा कि सरकार की कमी बताई जाएं ताकि समस्याओं को दूर कर व्यवस्था को मजबूत बनाया जा सके। इस दौरान उन्होंने कई अन्य वादे भी किए। पहले बंद किए टोल प्लाजा 1. इससे पहले मान सरकार ने संगरूर-लुधियाना रोड पर 2 टोल प्लाजा बंद किए। 2. होशियारपुर-टांडा रोड पर 1 टोल प्लाजा बंद किया। 3. बलाचौर-गढ़शंकर-होशियारपुर रोड पर 3 टोल प्लाजा बंद किए। 4. हाई लेवल ब्रिज मक्खू 1 टोल प्लाजा बंद किया गया। 5. कीरतपुर साहिब-नंगल-ऊना रोड पर 1 टोल प्लाजा बंद किया गया। 6. पटियाला-समाना-पातड़ां पर आज 1 टोल बंद किया गया।
Samana Toll Plaza Closed In Punjab Cm Mann Said 3 80 Lakh People Will Be Saved Daily Was Started In 2005