नई दिल्ली : अरविंद केजरीवाल की सीबीआई के समक्ष पेशी को लेकर बवाल खड़ा हो गया है । निर्धारित समय पर मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल सीबीआई दफ्तर अकेले पहुंचे , सरकार के इस एक्शन के विरोध में प्रदर्शन कर रहे आप नेताओं पर दिल्ली पुलिस का कहर बरपा । दिल्ली में प्रदर्शन करने आये आप नेताओं , मात्रियों एवं वर्करों पर लाठीचार्ज की सूचना है । लाठीचार्ज में कुछ वर्कर घायल होने और पंजाब के कुछ विधायकों को दिल्ली में हिरासत में लिए जाने की सूचना है । दिल्ली के मुख्यमंत्री की आज सीबीआई पेशी के मौके पर विरोध करने आये कैबिनेट मंत्री चेतन सिंह जोड़ा माजरा , गुरलाल घ्नौर , जसवंत सिंह ग़ज्जनमाजरा , पंजाब प्रभारी जरनेल सिंह , लुधियाना से विधायक अशोक प्राशर , शरणपाल सिंह मक्कड़ समेत काफी नेताओं को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में ले लिया है । कैबिनेट मंत्री डॉक्टर बलबीर सिंह ने आरोप लगाए की पुलिस द्वारा उन्हे अवैध रूप से हिरासत में लिया गया है । इसके बाद शांतिपूर्व तरीके से जा रहे आप वर्करों पर लाठीचार्ज कर दिया गया । पंजाब के स्वास्थ्य मंत्री ने कहा की जान बचाने के लिए उन्हे CPR करना पड़ा । घायलों को अस्पताल भी ले जाया गया
Lathi Charge On Punjab Ministers In Delhi