September 18, 2026 04:17:55
शिअद को झटका- पूर्व पार्षद सरबजीत गरचा भाजपा में शामिल, विजय रुपाणी व अश्वनी शर्मा ने करवाया शामिल

शिअद को झटका- पूर्व पार्षद सरबजीत गरचा भाजपा में शामिल, विजय रुपाणी व अश्वनी शर्मा ने करवाया शामिल

जालंधर में हुआ कार्यक्रम

Apr17,2023 | Enews Team | Ludhiana

लुधियाना, 17 अप्रैल शिरोमणि अकाली दल (बा) को उस समय बड़ा झटका लगा जब भारतीय जनता पार्टी की लोकप्रियता और बड़े जनाधार को देखते हुए आज शिरोमणि अकाली दल (बा) के पूर्व पार्षद व पूर्व जनरल सदस्य ने अपने समर्थकों सहित अकाली दल को अलविदा कहते हुए भाजपा का दामन थाम लिया। भाजपा लुधियाना जिलाध्यक्ष रजनीश धीमान द्वारा जालंधर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान भाजपा पंजाब के प्रभारी व पूर्व मुख्यमंत्री गुजरात विजय रूपाणी तथा भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अश्वनी शर्मा ने उक्त शिरोमणि अकाली दल के नेता सरबजीत सिंह गरचा व उनके समर्थकों को भाजपा परिवार में शामिल करवाया तथा पार्टी का सिरोपा देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर बिक्रमजीत सिंह चीमा, मनजिंदर सिंह सिरसा, गुरदीप सिंह गोशा, केवल सिंह ढिल्लों, जनार्दन शर्मा, पुष्पिंदर सिंघल, हरगोविंद तिवाड़ी आदि भी उपस्थित थे। जीवन गुप्ता ने इस अवसर सरबजीत सिंह गरचा तथा उनके साथियों का भाजपा परिवार में शामिल होने पर स्वागत करते हुए कहा कि यह विश्व विख्यात नेता भारत के प्रधानमंत्री नरेंदर मोदी के हिंदुस्तान को विश्व-गुरु व् विश्व शक्ति बनाने के दृढ़ संकल्प तथा देश की जनता के लिए शुरू की गई जनकल्याणकारी नीतियों को देख कर आज देश-विदेश का हर नागरिक उनके कंधे से कन्धा मिलकर चलने के लिए आतुर नजर आता है। इसमें नौजवान वर्ग सबसे आगे है। इसी कड़ी में आज शिरोमणी अकाली दल (बा) के लुधियाना के पूर्व पार्षद सरबजीत सिंह गरचा, जो कि शिअद के वर्किंग कमेटी सदस्य, शिअद पंजाब व जनरल कौंसिल मेंबर, शिअद पंजाब भी रह चुके हैं, आज अपने साथियों सहित भाजपा परिवार में शामिल हुए हैं। इनके साथ गुरबीर सिंह गरचा, रमन पटवारी, संदीप सिंह धालीवाल, हरदीप सिंह, जिम्मी नंबरदार, जीता, दविंदर सिंह भी अपने साथियों सहित भाजपा परिवार में शामिल हुए हैं। भाजपा परिवार में शामिल हुए नए सदस्यों को पार्टी में पूरा मान-सम्मान दिया जाएगा और यह सभी कार्यकर्त्ता भाजपा की नीतियों को नौजवानों के माध्यम से घर-घर पहुंचा कर संगठन को और मजबूत करेंगें। सरबजीत सिंह गरचा व भाजपा परिवार में शामिल हुए अन्य ने सदस्यों ने इस दौरान भाजपा राष्ट्रीय व प्रदेश नेतृत्व का आभार जताते हुए पार्टी द्वारा उन पर जताए गए भरोसे पर खरा उतरने का भरोसा दिया। उन्होंने कहा कि वह ख़ुद तथा उनके साथी आने वाले चुनावों में पार्टी द्वारा दी गई जिम्मेवारी पूरी तनदेही से निभाते हुए भाजपा उम्मीदवारों की जीत में अहम् भूमिका निभाएंगे।

Sad Leader Sarabjit Garcha Joins Bjp



Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं