चंडीगढ़। पंजाब में अकाली दल के सीनियर नेता चरणजीत सिंह अटवाल ने पार्टी को अलविदा कह दिया है। अटवाल ने बुधवार को शिअद मेंबरशिप से इस्तीफा दे दिया। उन्होंने अपने बेटे इंद्र इकबाल के समर्थन में अकाली दल को छोड़ा है। वह लोकसभा के पूर्व डिप्टी स्पीकर और पंजाब विधानसभा के स्पीकर रहे हैं। उनके बेटे ने 10 दिन पहले भाजपा जॉइन की थी। इसके बाद भाजपा ने उन्हें जालंधर लोकसभा उपचुनाव के लिए टिकट दी है। बताया जा रहा है कि बादल परिवार की अनदेखी के कारण ही इंदर अटवाल ने भाजपा जॉइन की है। अटवाल फैमिली जो आजादी के बाद से शिरोमणि अकाली दल से साथ जुड़ी रही को पार्टी में खुड्डेलाइन लगा दिया गया था। जिससे पूर्व स्पीकर चरणजीत सिंह अटवाल कई सालों से बादल परिवार के साथ नाराज चल रहे थे। इंदर इकबाल जालंधर उपचुनाव में उम्मीदवार भारतीय जनता पार्टी ने चरणजीत अटवाल के बेटे इंदर इकबाल को जालंधर लोकसभा उपचुनाव में उम्मीदवार बनाया है। बता दें कि अटवाल पिछले लोकसभा चुनाव में जालंधर से बहुत कम अंतर से कांग्रेसी उम्मीदवार से हारे थे। जबकि वह संतोख चौधरी को भारी मार्जिन से हराकर लोकसभा में पहुंचे थे। शिअद के इकलौते बड़े कद के दलित नेता चरणजीत सिंह अटवाल लोकसभा के डिप्टी स्पीकर रह चुके हैं।
Former Deputy Speaker Atwal Left Akali Dal Decision In Support Of Son Indra Iqbal Accused Of Ignoring Badal Family