September 19, 2026 07:35:04
ब्रेकिंग न्यूज - सतलुज दरिया में अवैध माइनिंग, रेलवे ब्रिज के पिल्लरों की रेत हो रही चोरी, हो सकता ट

ब्रेकिंग न्यूज - सतलुज दरिया में अवैध माइनिंग, रेलवे ब्रिज के पिल्लरों की रेत हो रही चोरी, हो सकता ट्रेन हादसा

Apr20,2023 | Enews Team | Ludhiana

लुधियाना। बाकी सरकारों की तरह अब आप सरकार के कार्यकाल में भी रेत चोरी के मामले सामने आने शुरु हो गए है। जहां सतलुज दरिया में लाडोवाल के पास सरेआम पोकलेन मशीन से अवैध माइनिंग कर टिप्परों में रेत भरी जा रही है। जिसे देख सीएम भगवंत मान के रेत चोरी न होने के दावे फेल होते नजर आ रहे है। दरिया के ऊपर से निकलते रेलवे ब्रिज के पिल्लरों के आसपास से भी रेत निकाली जा रही थी। चोरी की जा रही इस रेत से किसी भी समय बड़ा ट्रेन हादसा हो सकता है। क्योंकि रेत निकालने से पिल्लर कमजोर हो जाएंगे। जिससे किसी भी समय ट्रेन हादसाग्रस्त हो सकती है। इसकी वीडियो भी सामने आई है। कांग्रेसी विधायक सुखपाल सिंह खैहरा ने भी ट्वीट पर वीडियो जारी की है। खैहरा ने कसा तंज, बोले आप सीएम मान का काम तेजी से जारी जालंधर लोकसभा उपचुनाव के लिए सभी सियासी पार्टियां अपनी-अपनी रणनीति पर काम कर रही है। आरोप-प्रत्यारोप समेत विभिन्न मामलों को चुनावी मुद्दा बनाने पर भी जोर-शोर से काम किया जा रहा है। पंजाब कांग्रेस ने भी मान सरकार को जालंधर और उसके आसपास की तहसील में होती अवैध माइनिंग के चलते निशाने पर लिया है। कांग्रेस विधायक सुखपाल सिंह खैहरा ने एक ट्वीट किया है। कांग्रेसी विधायक खैहरा ने फिल्लौर में (लाडोवाल) सतलुज नदी के रेलवे पुल के ठीक नीचे अवैध खनन की वीडियो भी अपलोड की है। इसमें स्पष्ट तौर पर बेरोक-टोक होती अवैध खनन दिख रही है। टिप्पर और पोकलेन मशीन की मदद से खनन किया जा रहा है। कांग्रेसी विधायक ने तंज कसते हुए लिखा CM भगवंत मान लोगों के जीवन के हित में तेजी से काम करेंगे।

Breaking News Illegal Mining In Satluj River Railway Bridge Pillars Sand Being Stolen Train Accident May Happen



Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं